वैष्णो देवी मंदिर में अब श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती हाथों से नहीं, बल्कि मशीनों के जरिए करने की तैयारी है।जी हां, माता वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ावे की मैनुअल काउंटिंग जल्द पूरी तरह बंद की जा सकती है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा ने बताया है कि चढ़ावे की गिनती को आधुनिक बनाने के लिए दो कैश काउंटिंग मशीनें लगाई गई हैं। बाकी मशीनें भी जल्द लगाए जाने की बात कही गई है।

अब सवाल है कि आखिर मैनुअल काउंटिंग की जगह मशीनों के इस्तेमाल से क्या फायदा होगा?सबसे बड़ा फायदा पारदर्शिता और सटीकता का हो सकता है। मशीनों से नोटों की गिनती तेजी से की जा सकेगी और मानवीय गलती की संभावना भी कम होगी।इसके अलावा कैश की गिनती और रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया ज्यादा व्यवस्थित हो सकती है। मैनुअल प्रक्रिया में इंसानी दखल कम होने से सुरक्षा और निगरानी को भी बेहतर किया जा सकेगा।यानी अब माता वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ावे की गिनती को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की तैयारी है। इसका उद्देश्य गिनती की प्रक्रिया को तेज, व्यवस्थित और अधिक पारदर्शी बनाना है।अब देखना होगा कि यह नई व्यवस्था पूरी तरह लागू होने के बाद चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया में कितना बदलाव लाती है।आपको क्या लगता है, मंदिरों के चढ़ावे की गिनती में तकनीक का इस्तेमाल पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में सही कदम है?










