BREAKING

IndiaMohali

चंडीगढ़ सेक्टर-17 में छात्र की गोली लगने से मौत, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में 21 वर्षीय छात्र की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। वारदात सेक्टर-17 स्थित एक लिकर स्टोर के बाहर पार्किंग के पास की बताई जा रही है। मृतक की पहचान लुधियाना निवासी अजय के रूप में हुई है, जो सेक्टर-26 स्थित कॉलेज के लॉ स्कूल का छात्र बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, अजय अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-17 पहुंचा था। इसी दौरान कार में बैठे अजय को गोली लग गई। गोली उसकी कनपटी पर लगी थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अजय को सेक्टर-16 स्थित GMSH अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने अजय के साथ मौजूद उसके दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी लोग पहले सेक्टर-26 में एक पार्टी में शामिल हुए थे और इसके बाद सेक्टर-17 पहुंचे थे।

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार में मौजूद पिस्टल किसकी थी और गोली किन परिस्थितियों में चली। पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

फिलहाल गोली किसने चलाई और यह घटना कैसे हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही गोली चलने की सही परिस्थितियों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले में अजय के साथ मौजूद दोस्तों से लगातार पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds