BREAKING

ChandigarhIndia

Day To Day News India को मिला 18 करोड़ से भी ज्यादा लोगों का प्यार, ब्लैकमेलरों हो जाओ सावधान!

‘डे टू डे न्यूज़ BHARAT’ ने अपने सभी दर्शकों से एक वादा किया था…वादा था कि खबर चाहे किसी के पक्ष में हो या किसी के खिलाफ…हम हर मुद्दे को निष्पक्षता के साथ उठाएंगे, हर खबर को जिम्मेदारी के साथ दिखाएंगे,और उन लोगों की आवाज़ बनने की कोशिश करेंगे…जिनकी आवाज़ अक्सर दबा दी जाती है।और आज…आपके इसी भरोसे, प्यार और समर्थन की बदौलत…डे टू डे न्यूज़ BHARAT’ ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर
180.08 मिलियन यानी 18 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंच का आंकड़ा पार कर लिया है।ये सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है…ये हमारे लिए आपके भरोसे की ताकत है।अगर पंजाबी दर्शकों की बात करें तो…इंस्टाग्राम पर करीब 104 मिलियन,यूट्यूब पर 34 मिलियन,और फेसबुक पर 20.9 मिलियन की पहुंच मिली है।यानी पंजाबी दर्शकों के बीच कुल 158.9 मिलियन की पहुंच।वहीं, हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी
‘डे टू डे न्यूज़ BHARAT’ लगातार अपनी पहचान बना रहा है।यूट्यूब पर 7.8 मिलियन,फेसबुक पर 7.8 मिलियन,और इंस्टाग्राम पर 6.3 मिलियन…यानी हिंदी दर्शकों के बीच कुल 21.9 मिलियन की पहुंच।लेकिन…हमारे लिए सबसेबड़ी उपलब्धि ये आंकड़े नहीं हैं।सबसे बड़ी उपलब्धि है…आपका विश्वास।और इसी विश्वास को बनाए रखने के लिएडे टू डे न्यूज़ BHARAT’ आज एक बार फिरअपने दर्शकों से अपना संकल्प दोहरा रहा है।हमारा चैनल और हमारे चैनल का कोई भी पत्रकार…न रिश्वत लेगा,न किसी को डराएगा,और न ही खबर दिखाने के नाम पर किसी से अनुचित मांग करेगा।हमारा उद्देश्य साफ है…लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया को और मजबूत करना,और पत्रकारिता को जिम्मेदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आगे ले जाना।

 

अगर हमारे चैनल का कोई रिपोर्टर, पत्रकार या डेस्क का कोई कर्मचारी…किसी से रिश्वत मांगता है,खबर चलाने या रोकने के बदले किसी तरह की मांग करता है,
किसी को डराता-धमकाता है,या अपने पद और पहचान का गलत इस्तेमाल करता है…तो आप तुरंत हमारे दिए गए संपर्क नंबर पर इसकी जानकारी दें।आपकी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।मामले की जांच के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफनियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।और एक बेहद जरूरी बात…अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कुछ लोगचैनल छोड़ने के बाद भी चैनल के नाम, पहचान या पुराने पद का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं।’डे टू डे न्यूज़ BHARAT’ ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन नहीं करता।अगर कोई पूर्व कर्मचारी…चाहे वह रिपोर्टर हो, पत्रकार हो या कोई अन्य स्टाफ सदस्य…चैनल छोड़ने के बाद भी हमारे नाम, पहचान, आई-कार्ड या किसी अन्य अधिकार का गलत इस्तेमाल कर रहा है…तो इसकी जानकारी भी हमें तुरंत दें।ताकि मामले की जांच करजरूरी कानूनी और संस्थागत कार्रवाई की जा सके।क्योंकि…हमारे लिए पत्रकारिता सिर्फ एक नौकरी नहीं है।ये एक जिम्मेदारी है।एक जिम्मेदारी…उन लोगों के प्रति, जिनकी आवाज़ कहीं दब जाती है।एक जिम्मेदारी…उन सवालों के प्रति, जिनका जवाब जनता जानना चाहती है।और एक जिम्मेदारी…आपके उस भरोसे के प्रति,
जिसने ‘डे टू डे न्यूज़ BHARAT’ को आज18 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया है।आपका प्यार..और आपका विश्वास…ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।और हम एक बार फिर वादा करते हैं…खबर वही… जो सच के करीब होआवाज वही… जो जनता की हो।और पत्रकारिता… जो जिम्मेदारी के साथ हो।

‘डे टू डे न्यूज़ BHARAT’…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds