BREAKING

ChandigarhIndia

चंडीगढ़ में नशे पर पुलिस का बड़ा वार, 20 दिन में 698 गिरफ्तार

Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 11 सितंबर से 30 सितंबर तक चले 20 दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस ने 163 FIR दर्ज कर 698 लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया। चंडीगढ़ के डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभियान के तहत की गई कार्रवाई और आगे की रणनीति की जानकारी दी।

नशे के हॉटस्पॉट और तस्करों की पहचान

पुलिस ने शहर में नशे के हॉटस्पॉट और नशा तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। अभियान के दौरान नशे से जुड़ी जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की गई है।पुलिस का कहना है कि अभियान का मुख्य फोकस सिर्फ नशे की बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशे की सप्लाई करने वाले पूरे नेटवर्क की पहचान कर उसकी सप्लाई चेन को तोड़ना है।

3.86 किलो हेरोइन बरामद

अभियान के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने करीब 3.86 किलो हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा आइस, कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ भी जब्त किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक, चंडीगढ़ में पहुंचने वाले नशीले पदार्थों की सप्लाई बाहर से होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में अब पुलिस का फोकस उन लोगों तक पहुंचने पर है, जो शहर में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे हैं।

सप्लाई नेटवर्क पर पुलिस की नजर

डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा के मुताबिक, नशे के खिलाफ कार्रवाई को आगे भी जारी रखा जाएगा। पुलिस नशे के हॉटस्पॉट, सप्लायर और तस्करी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर जोर दे रही है।पुलिस की कोशिश है कि नशे की सप्लाई के स्रोत तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जाए। इसके लिए पुलिस लोगों से भी नशे से जुड़ी किसी भी जानकारी को हेल्पलाइन के माध्यम से साझा करने की अपील कर रही है।चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई को और तेज किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds