BREAKING

India

iPhone की किश्त को लेकर विवाद, फिर खाई में गिरा पिता-पुत्र… सदमे में मां ने भी दी जान

महाराष्ट्र से सामने आई ये खबर सिर्फ दर्दनाक नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर करने वाली भी है। एक 19 साल के बेटे की iPhone लेने की जिद… महंगे फोन की किश्त… पिता की आर्थिक मजबूरी… और फिर ऐसा विवाद कि देखते ही देखते पूरा परिवार खत्म हो गया। बताया जा रहा है कि किश्त भरने को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद हुआ। नाराज बेटा घर के पास पहाड़ी की ओर चला गया। उसे मनाने के लिए पिता और मां भी पीछे पहुंचे। लेकिन वहां जो हुआ, उसने पूरे इलाके को हिला दिया।
बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी और पिता ड्राइवर का काम करते थे। 19 साल का बेटा iPhone लेने की जिद कर रहा था। पिता ने उसे महंगा फोन खरीदने से मना किया, लेकिन युवक ने कथित तौर पर किश्तों पर iPhone खरीद लिया।

मुसीबत तब शुरू हुई जब फोन की किश्त चुकाने का समय आया। पिता ने आर्थिक मजबूरी जताई, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई।विवाद के बाद युवक नाराज होकर घर के पास मौजूद पहाड़ी की तरफ चला गया। माता-पिता उसे समझाने के लिए उसके पीछे पहुंच गए। ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने की कोशिश की। यहां तक कि किश्त भरने में मदद का भरोसा भी दिलाया गया।

लेकिन इसी दौरान अचानक हालात बिगड़ गए। युवक को सुरक्षित जगह लाने की कोशिश करते समय पिता का संतुलन बिगड़ गया और वह बेटे के साथ गहरी खाई में जा गिरे। दोनों की मौत हो गई।

अब सोचिए… जिस बेटे को समझाने और बचाने के लिए माता-पिता पहाड़ी तक पहुंचे थे, कुछ ही पलों में वही जगह पूरे परिवार की आखिरी जगह बन गई।पति और बेटे को खाई में गिरते देख मां कथित तौर पर सदमे में आ गईं। इसके बाद उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। इस दर्दनाक घटना में परिवार के तीनों सदस्यों की जान चली गई।
एक फोन… कुछ किश्तें… आर्थिक मजबूरी… और एक ऐसा हादसा, जिसने पूरा परिवार खत्म कर दिया। लेकिन यहां सबसे जरूरी बात ये है कि महंगे सामान की चाहत या आर्थिक दबाव कभी भी जिंदगी से बड़ा नहीं हो सकता।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds