BREAKING

Punjab

TARN TARAN चुनाव में अकाली दल की उम्मीदवार की बेटी कंचनप्रीत और करण गिल के खिलाफ दर्ज हुई FIR ,ECI नियमों का उल्लंघन करने का लगा आरोप

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल (SAD) पार्टी की उम्मीदवार प्रिंसिपल सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर और एक अन्य व्यक्ति करण गिल के खिलाफ भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में थाना सराय अमानत खां में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, उपचुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार से जुड़े वीडियो शेयर करने को लेकर यह मामला सामने आया। रिटर्निंग ऑफिसर SDM तरनतारन गुरमीत सिंह के बयान पर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों के अनुसार, कंचनप्रीत कौर और करण गिल ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर प्रश्न उठने लगे।इस मामले पर कंचनप्रीत कौर ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि पुलिस उनके बूथों को निशाना बना रही है और अकाली दल के कार्यकर्ताओं पर दबाव डाल रही है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि पुलिस उन्हें किसी भी समय गिरफ्तार कर सकती है, क्योंकि वे सिविल वर्दी में उनके पीछे सक्रिय हैं।

DSP सिटी राजेश कक्कड़ ने इस संबंध में स्पष्ट जानकारी देते हुए बताया कि रिटर्निंग ऑफिसर के बयान के आधार पर पुलिस ने कंचनप्रीत कौर और करण गिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह मामला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। विश्लेषकों का कहना है कि उपचुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर प्रचार सामग्री को लेकर नियमों का उल्लंघन आम होता जा रहा है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर असर पड़ सकता है।

तरनतारन विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर उम्मीदवारों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। इस बीच, चुनाव आयोग ने भी साफ किया है कि किसी भी उम्मीदवार या उनके समर्थक द्वारा सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से किए जाने वाले प्रचार में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds