BREAKING

IndiaWEST BENGAL

ममता के काफिले पर हमला, मांझी-कुशवाहा ने जताई आपत्ति

ममता बनर्जी के काफिले पर किया गया हमला, जीतन राम मांझी ने बोला। ….. ‘कोई भी… केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि किसी पर निजी टिप्पणी करना उचित नहीं है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के head उपेंद्र कुशवाहा ने भी इसे सही नहीं बताया है | बीते रात ( 9 अगस्त ) को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ था | इस हमले के बाद काफी दलों की ओर से प्रतिक्रियाएं आई है | ममता बनर्जी के काफिले पर हुए हमले पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहना है की कोई भी हो | विरोध करना उसका अधिकार है लेकिन अगर हिंसक प्रदर्शन होता है तो उसे रुकने के लिए कुछ भी किया जा सकता है | सरकार की ओर से होना चाहिए | निजी तौर पर किसी पर हमला करना सही नहीं है | दूसरी ओर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गाड़ी पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हिंसा या हमला स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई स्थान नहीं होना चाहिए और ऐसी कार्रवाई उचित नहीं है।

हमला घोर निंदनीय

इस घटना पर आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ममता बनर्जी की गाड़ी पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और नफरत के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री के साथ इस तरह की घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाएं संबंधित राजनीतिक दल की विचारधारा और राजनीतिक कार्यशैली पर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने कहा कि देश में हिंसा, नफरत और अराजकता को बढ़ावा मिलना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण में असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिलने से देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को नुकसान पहुंच रहा है। आरजेडी नेता ने इस घटना को गैर-जिम्मेदाराना और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds