अमेरिका की राजधानी में व्हाइट हाउस से महज दो ब्लॉक दूर हुई गोलीबारी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। फायरिंग में वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक को सिर में गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हमले को अंजाम देने वाला अफगानी नागरिक रहमानुल्लाह लाकनवाल (29) भी मुठभेड़ में घायल हुआ और पुलिस ने उसे मौके से हिरासत में ले लिया।CCTV फुटेज के आधार पर सामने आया है कि गोलीबारी फैरागट वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास 17वीं और H स्ट्रीट पर हुई। सूत्रों के अनुसार लाकनवाल कुछ समय तक इलाके में घूमता रहा।दोपहर 2:15 बजे अचानक उसने नेशनल गार्ड्स पर फायरिंग शुरू कर दी।उसने पहले एक महिला गार्ड को सीने और फिर सिर में गोली मारी।इसके बाद उसने दूसरे गार्ड पर हमला किया।उसके पास मौजूद तीसरे गार्ड ने दौड़कर हमलावर को काबू कर लिया।गिरफ्तारी के दौरान हमलावर को भी चार गोलियां लगीं, जिसके बाद लगभग बिना कपड़ों के हालत में उसे एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया।

हमलावर कौन है?
जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान रहमानुल्लाह लाकनवाल के रूप में हुई है, जो अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था।2024 में शरणार्थी स्टेटस (Refugee Status) के लिए आवेदन किया था, जिसके चलते उसे मंजूरी मिली। ऑपरेशन Allies Welcome के तहत पुनर्वास प्रक्रिया में अमेरिका लाया गया था।जिसके बाद उसे वॉशिंगटन के बेलिंगहैम इलाके में रहने लगा था।प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि हमलावर अकेले ही इस हमले में शामिल था। उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
FBI ने माना ‘संभावित आतंकी हमला’
FBI और डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने मामले को आतंकी हमले के एंगल से जांच शुरू कर दी है।NBC और वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, हमलावर की पृष्ठभूमि और उसके संपर्कों की गहन जांच की जा रही है।अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने भी इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का गंभीर मामला बताया है।हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी उन्होने कहा कि “यह मानवता के खिलाफ अपराध है। आरोपी इसकी भारी कीमत चुकाएगा।”इस हादसे के बाद वॉशिंगटन D.C. में 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड्स की तैनाती का आदेश दिया गया है।

अमेरिका ने अफगान इमिग्रेशन प्रक्रिया रोकी
इस हमले के तुरंत बाद USCIS (U.S. Citizenship and Immigration Services) ने बड़ा कदम उठाते हुए अफगान नागरिकों की सभी इमिग्रेशन रिक्वेस्ट अनिश्चितकाल के लिए रोक दी है।सुरक्षा जांच (Security Vetting System) की पूरी प्रक्रिया की पुनर्समीक्षा का आदेश दिए गए हैं।जब तक समीक्षा पूरी नहीं हो जाती, अफगान नागरिकों के सभी केस स्थगित रहेंगे।एजेंसी ने भी कहा है कि“अमेरिकी जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यही कारण है कि यह कदम उठाना आवश्यक हो गया।”अस्पताल में भर्ती दोनों गार्ड्स की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।वॉशिंगटन D.C. के गवर्नर पैट्रिक मॉरिसी ने बताया कि एक गार्ड को सिर में गोली लगी है और दूसरे को कई जगहों पर गोली लगी है।दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई हैअस्पताल में डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालत पर नज़र रख रही है।
व्हाइट हाउस से कुछ कदमों की दूरी पर हुई इस गोलीबारी ने राजधानी की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं । FBI और जस्टिस डिपार्टमेंट इसे संभावित आतंकी घटना मानकर जांच कर रहे हैं।









