मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर बी प्राक के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। सिंगर और उनकी पत्नी मीरा बच्चन दूसरी बार माता-पिता बने हैं। बी प्राक ने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की।बी प्राक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि 1 दिसंबर 2025 को उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। सिंगर ने इस पल को ईश्वर का आशीर्वाद बताते हुए लिखा कि यह उनके जीवन में एक नई शुरुआत और नई रोशनी लेकर आया है।
बेटे का नाम और खास अर्थ
बी प्राक और मीरा बच्चन ने अपने बेटे का नाम ‘द्विज बच्चन’ रखा है। सिंगर ने बताया कि इस नाम का अर्थ है “दो बार जन्म लेने वाला”, यानी आध्यात्मिक पुनर्जन्म। नाम के अर्थ ने फैंस का दिल जीत लिया है और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है।हालांकि कपल ने बेटे की तस्वीर साझा नहीं की, लेकिन बी प्राक ने भगवान श्रीकृष्ण, गौ माता और बछड़े की एक सुंदर तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि “सब राधे-राधे है। जय श्री कृष्ण।”

दुख के बाद आई खुशी
गौरतलब है कि साल 2022 में बी प्राक और मीरा अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही उसे खो चुके थे। उस बच्चे का नाम उन्होंने ‘फजा’ तय किया था। ऐसे में लंबे समय तक निजी जीवन में दुख झेलने के बाद यह खुशखबरी उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
बी प्राक की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। एक्ट्रेस नेहा मलिक ने लिखा, “वाह! आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई, ये सच में कान्हा जी का आशीर्वाद है।”वहीं फैंस भी लगातार कमेंट्स कर कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बी प्राक का करियर
प्रतीक बच्चन उर्फ बी प्राक पंजाबी और हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने ‘मन भर्र्या’, ‘तेरी मिट्टी’, ‘राता लंबियां’, ‘फिलहाल’ जैसे कई सुपरहिट गाने दिए हैं।लंबे समय बाद बी प्राक के जीवन में आई इस खुशी ने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया है।