BIHAR ELLECTION 2025: JDU ने जारी की पहली लिस्ट,बाहुबली और मंत्रियों को मिला टिकट ,हिलसा से कृष्ण मुरारी शरण को फिर दिया मौका

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में कई बड़े और चर्चित नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए कई बाहुबली और अनुभवशाली नेताओं को टिकट दिया है।

बाहुबली और अनुभवी नेताओं को टिकट

पहली लिस्ट में तीन बाहुबलियों को टिकट देने का फैसला किया गया है। मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धूमल सिंह, और कुचाकोट से अमरेंद्र पांडे को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा, JDU ने 10 अनुसूचित जातियों के उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है।

मंत्रियों की पहली लिस्ट में जगह

इस लिस्ट में कुल 6 मंत्रियों के नाम शामिल हैं।विजय कुमार चौधरी को सरायरंजन और श्रवण कुमार  को  नालंदा ,मदन सहनी को बहादुरपुर,महेश्वर हजारी  को  कल्याणपुर व सुनील कुमार को भोरे व रत्नेश सदा को सोनबरसा से उम्मीदवार बनाया गया है।

विशेष रूप से, सरायरंजन सीट पर विजय कुमार चौधरी के बेटे के चुनाव लड़ने की संभावना थी, लेकिन पार्टी ने अंततः फिर से विजय कुमार चौधरी को ही टिकट दिया। वहीं, महेश्वर हजारी के टिकट कटने की चर्चाओं के बीच भी पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें कल्याणपुर से मैदान में उतारा।

चिराग पासवान के गृह क्षेत्र से JDU का दावा

चिराग पासवान के गृह क्षेत्र अलौली और उनकी चार दावेदार सीटों पर भी JDU ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। गायघाट की सीट से  कोमल सिंह ,राजगीर की सीट से  कौशल किशोर व एकमा से  धूमल सिंह और जगदीशपुर से  भगवान सिंह कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया गया है।मधेपुरा से कविता साहा, सिंहेश्वर से रमेश ऋषिदेव, और बिहारीगंज से निरंजन मेहता को JDU उम्मीदवार बनाया गया है।

हिलसा से कृष्ण मुरारी शरण को फिर मौका

2020 में सबसे कम 12 वोटों से जीतने वाले कृष्ण मुरारी शरण (प्रेम मुखिया) को इस बार भी हिलसा से टिकट दिया गया है।

JDU की चुनावी रणनीति और आगामी योजना

JDU इस बार कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को 121 सीटों पर होगा और परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे।JDU के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्थिति की समीक्षा के बाद पहली लिस्ट जारी की गई है। उन्होंने कहा कि दूसरी लिस्ट भी एक-दो दिनों में जारी की जाएगी।

NDA में सीटों का बंटवारा और एकजुटता

बता दें कि इस चुनाव में NDA के भीतर सीटों का बंटवारा इस प्रकार है।JDU और BJP पार्टी मे 101-101 सीटें और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की  29 सीटें व राष्ट्रीय लोक मोर्चा को  6 सीटें,हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को  6 सीटें मिली हैं।संजय झा ने कहा कि विपक्ष अब तक सीट बंटवारे पर निर्णय नहीं कर पाया है, जबकि NDA पूरी तरह एकजुट है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का लक्ष्य है।

विकास और चुनावी संदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 अक्टूबर से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे। झा ने कहा कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ाना और विकास की गति बनाए रखना है। राज्य में कई महत्वपूर्ण सिक्स-लेन हाइवे और बड़े विकास प्रोजेक्ट समय से पूरे किए जा रहे हैं।

JDU में कोई अंदरूनी मतभेद नहीं

पार्टी में अंदरूनी तनाव के सवाल पर संजय झा ने स्पष्ट किया कि JDU में कोई मतभेद नहीं है। सभी निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति से लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तानाशाही प्रवृत्ति के नेता नहीं हैं और पार्टी का संचालन लोकतांत्रिक तरीके से हो रहा है।

JDU की पहली उम्मीदवारों की लिस्ट ने बिहार की सियासत में हलचल पै दा कर दी है। चिराग पासवान के गृह क्षेत्र में उम्मीदवारों की घोषणा और बाहुबली नेताओं को टिकट देना, दोनों ही अहम फैसले माने जा रहे हैं। अब बिहार के राजनीतिक माहौल पर 6 नवंबर से शुरू होने वाले चुनाव का असर देखने को मिलेगा।

 

Exit mobile version