BREAKING

Sports

VINESH PHOGAT ने संन्यास लिया वापिस, 2028-ओलिंपिक खेलने की जताई इच्छा,सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी

पेरिस ओलंपिक 2024 में पदक से चूकने के बाद संन्यास का ऐलान करने वाली भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने वापसी का बड़ा फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि वे दोबारा कुश्ती के मैट पर उतरने को तैयार हैं और अब उनका अगला लक्ष्य लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 है।

पेरिस में ड्रीम राइड का दर्दनाक अंत

विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक 2024 में महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में पहुंच गई थीं। इसके साथ उन्होंने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था। लेकिन फाइनल से पहले हुए वेट-इन में उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला, जिसके चलते उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस फैसले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया और विनेश का ओलंपिक मेडल जीतने का सपना टूट गया।इसके बाद उन्होंने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर राजनीति का रास्ता चुना। वे हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस विधायक बनीं।

“आग कभी खत्म नहीं हुई थी” – विनेश

विनेश ने अपने बयान में लिखा कि “लोग पूछते रहे कि क्या पेरिस अंत था। लंबे समय तक मेरे पास इसका जवाब नहीं था। मुझे मैट, उम्मीदों और दबाव से दूर रहने की ज़रूरत थी। सालों में पहली बार मैंने खुद को breathing space दी। इस दौरान मुझे एहसास हुआ कि मैं अभी भी इस खेल से प्यार करती हूं, मैं अब भी लड़ना चाहती हूं।”उन्होंने आगे लिखा कि“इस चुप्पी में मुझे वो मिला जिसे मैं भूल गई थी आग कभी खत्म नहीं हुई थी। वो बस थकान और शोर के बीच दब गई थी। मैं चाहे जितनी दूर चली गई, लेकिन मेरा एक हिस्सा हमेशा मैट पर ही था।”

LA 2028 पर पूरी फोकस

विनेश फोगाट ने साफ किया कि अब उनकी नजरें 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक पर हैं। वह पूरी तैयारी के साथ एक बार फिर देश के लिए मेडल जीतने के इरादे से वापसी कर रही हैं।पेरिस ओलंपिक विवाद के बाद विनेश ने राजनीति में कदम रखा था और हाल ही में जुलाना सीट से चुनाव जीतकर विधायक बनीं। अब वे दोहरी जिम्मेदारी के साथ अपने करियर के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds