BREAKING

EntertainmentIndia

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले वाले दोनों आरोपी हुए ढ़ेर ,गोल्डी बरार और रोहित गोदारा से जुड़े थे तार

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी एनकाउंटर में मारे गए हैं। UP STF की कार्रवाई में बुधवार को गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में इन आरोपियों का एनकाउंटर हुआ है। जिसमें दिशा पाटनी के आवास पर गोलियां चलाने वाले मुख्य शूटर ढेर हो गए हैं, मृतक शूटर रविंद्र रोहतक और अरुण सोनीपत का रहने वाला है।

STF नोएडा के मुताबिक, बुधवार की शाम करीब 7.22 बजे पर गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी एरिया में चेकिंग कर रहे थे। दो लड़के बाइक पर दिखे, जो चेकिंग देखकर भाग रहे थे। पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली टीम के जवान को लगी। पुलिस जीप पर भी 3 गन शॉट लगे।

टीम ने खुद को बचाते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। गोली लगने से अरुण और रविंद्र घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके से ग्लॉक, जिगाना पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। एक सफेद अपाचे मिली है। माना जा रहा है कि यही वो बाइक है, जिस पर वह बदमाश बरेली आए और फायरिंग करके वापस लौट गए थे।

 

दोनों बदमाश रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। रविन्द्र कई घटनाओं में शामिल रहा है। मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल और काफ़ी कारतूस बरामद हुए हैं। मुठभेड़ मे दिल्ली पुलिस का एक कर्मचारी भी गोली लगने से घायल हुआ है तथा विशेष कार्य बल, इकाई सोनीपत की सरकारी गाड़ी पर भी फायर हुए है। दोनो अपराधी दो अवैध पिस्टल लिये हुए थे, जिनसे अपराधियो ने फायर किये ।

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करके फैलाई सनसनी
12 सितंबर की तड़के उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। उस वक्त घर में अभिनेत्री की बहन और पिता मौजूद थे। गोलीबारी की इस घटना की जिम्मेदारी विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग ने की थी। जिसके बाद परिवार में और ज्यादा दहशत फैल गई थी। ये केस थाना कोतवाली बरेली में केस रजिस्टर हुआ था।

दिशा पाटनी के पिता से CM योगी ने की बात

इस घटना को लेकर दिशा पाटनी के पिता जगदीश सिंह पाटनी (रिटायर्ड DSP) की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात हुई थी.CM योगी ने उन्हें सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया था और अधिकारियों को मामले को लेकर तत्काल खुलासे और कार्रवाई का निर्देश दिया था.

एनकाउंटर के बाद घटनास्थल से क्या-क्या मिला

पुलिस ने एनकाउंटर वाली जगह से एक ग्लॉक पिस्टल, एक ज़िगाना पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और एक सफेद रंग की अपाचे बाइक बरामद की है. दिशा के पिता ने भी अपने बयान में बताया था कि बदमाश सफेद रंग के अपाचे से ही गोलीबारी करने उनके घर पहुंचे थे.

दोनों बदमाशों ने क्यों की थी गोलीबारी

एनकाउंटर में मारे गए दोनों बदमाशों ने दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग इसलिए की थी क्योंकि दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने लड़कियों को लेकर कथावाचकों के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अनिरुद्धाचार्य के दिए बयान का विरोध किया था जिसे प्रेमानंद महाराज से भी जोड़ दिया गया। फायरिंग की घटना के बाद दिशा और खुशबू के पिता ने कहा था कि बेटी ने प्रेमानंद महाराज का अपमान नहीं किया था और वो उनके परिवार के लिए पूजनीय हैं।

STF के अनुसार, दोनों बदमाश CCTV में कैद हुए थे।

दिशा पाटनी के घर फायरिंग करते वक्त अरुण सफेद शर्ट पहने था, रविंद्र नीले रंग की टीशर्ट में था। अरुण और रविंद्र पेशेवर शूटर थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds