BREAKING

HaryanaUttar Pradesh

अस्थि विसर्जन यात्रा मातम में बदली, मुजफ्फरनगर में कार-ट्रक भिड़ंत सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दर्दनाक सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। यह हादसा पानीपत-खटीमा हाईवे पर बघरा बाईपास के पास हुआ, जहाँ ढाबे पर खड़े एक ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक सभी हरियाणा के करनाल जिले के फरीदपुर गांव के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, हाल ही में परिवार के मुखिया महेंद्र की मृत्यु हो गई थी। बुधवार को उनके बेटे पीयूष और अन्य परिजन – मोहिनी, अंजू, विक्की, राजेंद्र, और हार्दिक – उनकी अस्थियां लेकर हरिद्वार जा रहे थे। इस यात्रा के दौरान बघरा के पास यह भीषण हादसा हुआ। घायल हार्दिक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। परिवार की इस असमय त्रासदी ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।
यह भी सामने आया कि जो ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, वह रात ही ज्वाला जी से लौटा था। कार मालिक ने बुकिंग की वजह से जबरन उसे भेजा था। ऐसे में उसे झपकी आने से हादसे की संभावना जताई जा रही है।

एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

इस घटना में 3 महिला मोहानी,अंजू और विम्मी सहित 3 पुरुष पीयूष ,राजेन्द्र शिवा की मौत गई है। वहीं हार्दिक नाम का युवक घायल बताया जा रहा है। इस हादसे के दौरान की पूरी घटना वहां पास में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है। इस वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि किस तरह से तेज रफ्तार अनियंत्रित अर्टिगा कार पीछे से ट्रक में जा घुसी।

 

वहीं इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट करते हुए पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के आदेश दिए हैं।  साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि घायलों का समुचित इलाज किया जाए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds