BREAKING

IndiaPunjab

मोहाली में प्रॉपर्टी विवाद में जीजा की हत्या, पत्नी ने भाई पर लगाए गंभीर आरोप

मोहाली के सेक्टर-87 में मंगलवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई। यहां एक प्रॉपर्टी कारोबारी अमनदीप सिंह पर चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी रमनदीप कौर ने अपने ही भाई प्रदीप सिंह और उसके एक अज्ञात साथी पर हत्या का आरोप लगाया है।रमनदीप कौर के मुताबिक, हत्या की वजह परिवार की जमीन की वसीयत को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। उनके पिता की मौत के बाद परिवार की संपत्ति उनकी मां के नाम हो गई थी और मां ने रमनदीप को संपत्ति का वारिस बनाया था। आरोप है कि प्रदीप सिंह को संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने के कारण वह नाराज था

बताया गया कि सेक्टर-87 में करीब दो कनाल जमीन पर अमनदीप ने प्रॉपर्टी ऑफिस और फार्म हाउस बना रखा था। 18 अगस्त की शाम करीब 5:40 बजे प्रदीप अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि वसीयत को लेकर अमनदीप से विवाद हुआ, जिसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया गया।

रमनदीप के अनुसार, अमनदीप जान बचाने के लिए पीछे की तरफ भागा, लेकिन आरोपियों ने उसे वहां पकड़ लिया। इसके बाद चाकू और रॉड से उस पर कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल अमनदीप को सोहाना के श्री गुरु हरकृष्ण अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सोहाना पुलिस ने BNS की धारा 103 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ हत्या में इस्तेमाल हथियार और वारदात की पूरी कड़ी की जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds