BREAKING

Pakistan

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर फिर बढ़ा तनाव,कुर्रम जिले में गोलीबारी और टैंक हमले,दोनों पक्षों में हुआ भारी नुकसान ,सीमा पर और बढ़ा तनाव

पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात पाकिस्तान की सुरक्षा बलों और अफगान तालिबान के बीच फिर से गंभीर झड़पें हुईं। सूत्रों के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी और भारी हथियारों का इस्तेमाल हुआ।

पाकिस्तान और तालिबान की कथित झड़पें

अफगान तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कंधार के स्पिन बोल्डक इलाके में हमला किया, जिसमें 12 आम नागरिकों की मौत हुई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि जवाबी कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया गया। तालिबान का कहना है कि उनकी कार्रवाई में पाकिस्तानी टैंक और भारी हथियार भी जब्त किए गए।

वहीं, पाकिस्तानी पक्ष का दावा है कि उसकी सेना ने तालिबान और TTP के हमलों को नाकाम किया। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में कई तालिबान चौकियों को भारी नुकसान पहुंचाया और एक टैंक नष्ट किया। पाकिस्तान ने कहा कि इस हमले में 25 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि तालिबान के करीब 200 लड़ाके ढेर किए गए।

दो TTP गुटों का एक होना

अफगानिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के दो गुटों ने पाकिस्तान के खिलाफ एक होने की घोषणा की है। इन गुटों के नेताओं में कुर्रम जिले के मुफ्ती अब्दुर रहमान और खैबर जिले की तिराह घाटी के कमांडर शेर खान शामिल हैं। दोनों कमांडरों ने TTP के प्रति अपनी वफादारी की शपथ ली है।

नागरिक इलाकों पर हमले

अफगानिस्तान ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने नागरिक इलाकों को निशाना बनाया। स्पिन बोल्डक जिले के स्थानीय मीडिया और चिकित्साकर्मियों के अनुसार, हमले के बाद इलाके में आतंक और दहशत फैल गई है। लोग अपने घरों और बाजारों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भाग रहे हैं। कुछ कार डीलर अपनी कारों को भी बाजार से निकालने लगे हैं।

पाकिस्तान की हाई अलर्ट स्थिति

पाकिस्तानी सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, सेना ने किसी भी हमले का तुरंत जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि मंगलवार शाम को अफगान तालिबान और TTP ने सीमा पार से कुर्रम जिले में “बिना उकसावे की गोलीबारी” की थी, जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

अफगानिस्तान का ISIS-खुरासान का आरोप

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर ISIS-खुरासान के आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाया है। अफगानिस्तान का दावा है कि ये आतंकी पाकिस्तान में छिपकर अफगानिस्तान के खिलाफ हमले की योजना बना रहे हैं। तालिबान प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान के पख्तूनख्वा इलाके में इन आतंकियों के नए ठिकाने बनाए गए हैं और यहीं पर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

डूरंड लाइन पर तनाव

दोनों देशों के बीच यह झड़पें डूरंड रेखा के पास हुई हैं। यह इलाका रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जाता है और पहले भी इस क्षेत्र में कई बार झड़पें हो चुकी हैं। मंगलवार रात हुई झड़प में हल्के और भारी हथियारों का इस्तेमाल किया गया। स्थानीय मीडिया ने बताया कि स्पिन बोल्डक गेट को विस्फोटकों से उड़ा दिया गया और इलाके में गंभीर तबाही हुई।

 पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हिंसा के हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं, लेकिन क्षेत्र में नागरिकों और सैनिकों की जान को खतरा लगातार बढ़ रहा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान सरकारों की तरफ से अभी तक इस पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds