Apple ने Grok App को App Store से हटाने की दी चेतावनी, विवाद बढ़ा

Apple और एलन मस्क की एआई कंपनी xAI के बीच ग्रोक ऐप को लेकर विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल ने xAI को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि ग्रोक ऐप अपने प्लेटफॉर्म नियमों और ऐप स्टोर की गाइडलाइंस का पालन नहीं करता है, तो उसे ऐप स्टोर से हटाने तक की कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, एप्पल ने यह कदम ऐप पर सामने आए कंटेंट संबंधी विवादों और नियम उल्लंघन की शिकायतों के बाद उठाया है। ग्रोक ऐप पर हाल ही में डीपफेक और एआई-जनरेटेड आपत्तिजनक सामग्री को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं, जिससे इसकी विश्वसनीयता और सुरक्षा मानकों पर बहस शुरू हो गई है। ग्रोक पर आरोप है कि उसने डीपफेक और आपत्तिजनक कंटेंट से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है। हाल के समय में इस ऐप से जुड़ी कई शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें उपयोगकर्ताओं द्वारा बनाए गए फर्जी और AI-जनरेटेड फोटो और वीडियो शामिल हैं।

इस विवाद के बाद मामला और गंभीर हो गया जब एप्पल ने इस मुद्दे को लेकर अमेरिकी सांसदों को भी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि कंपनी AI-जनित कंटेंट की सुरक्षा और दुरुपयोग को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है।

हालांकि, xAI की ओर से इस पर अभी तक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह मामला टेक दुनिया में AI रेगुलेशन और कंटेंट मॉडरेशन को लेकर बड़ी बहस को जन्म दे रहा है।

Apple बनाम Grok का पूरा मामला क्या है

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से, जब ग्रोक पर अश्लील तस्वीरों का मुद्दा गंभीर हो रहा था, तब ऐप्पल पर इसके खिलाफ कार्रवाइ करने का दबाव बनाया गया था। कंपनी ने उस समय खुले तौर पर इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन इसने ग्रोक और एक्स के अधिकारियों से चर्चा की थी। ऐप्पल का मानना था कि ग्रोक और एक्स दोनों उसके ऐप स्टोर के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके बाद ऐप्पल ने दोनों ऐप्स की टीमों को सामग्री मॉडरेशन में सुधार के लिए योजना बनाने के लिए कहा था।

Apple द्वारा कार्रवाई करने से उठा हंगामा

रिपोर्टों में कहा गया है कि ऐप्पल द्वारा प्लानिंग मांगने के बाद, कंपनी ने ग्रोक ऐप का नया संस्करण प्रस्तुत किया था, लेकिन ऐप्पल ने इसे अस्वीकार कर दिया. ऐप्पल ने कहा कि ऐप में आवश्यक परिवर्तन नहीं किए गए हैं। इसके बाद एलन मस्क की कंपनी ने एक्स और ग्रोक के संशोधित संस्करण को ऐप्पल के साथ साझा किया था। जानकारी दी जाए कि एक्स और ग्रोक दोनों के मालिक अमेरिकी अरबपति एलन मस्क हैं।

Grok ने इमेज टूल में परिवर्तन किए थे।

चारों ओर से बढ़ते दबाव के चलते ग्रोक के इमेज जनरेशन औजारों में संशोधन किए गए थे। कंपनी ने इसके इमेज-जनरेशन फीचर तक पहुंच को सीमित कर दिया था और वास्तविक लोगों की तस्वीरों को संपादित करने पर भी पाबंदी लगा दी थी। इसके बावजूद ग्रोक की चित्र निर्माण क्षमताओं के बारे में चिंताएं बनी रहीं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह टूल कुछ क्षेत्रों में अब भी लोगों की अनुमति के बिना अश्लील तस्वीरें उत्पन्न कर रहा है. यह संख्या हालांकि पहले की अपेक्षा कम हुई है, फिर भी कई यूजर्स ग्रोक के प्रतिबंधों को दरकिनार करने में सफल रहे हैं।

Exit mobile version