BREAKING

4 days ago
World News

MEXICO में बड़ा रेल हादसा, इंटरओशनिक ट्रेन के कईं डिब्बे पटरी से उतरे, 13 लोगों की मौत और 98 यात्री घायल,रेल यातायात ठप्प

मेक्सिको के दक्षिणी राज्य ओअक्साका में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। इंटरओशनिक ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद इंजन समेत कई बोगियां पलट गईं, जिससे कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 98 यात्री घायल हो गए। यह हादसा चिवेला और निजांडा कस्बों के बीच एक मोड़ पर हुआ।मैक्सिकन नौसेना के अनुसार, ट्रेन में कुल 250 लोग सवार थे, जिनमें 9 क्रू मेंबर शामिल थे। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेल लाइन पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

घायलों का इलाज जारी

सरकारी जानकारी के मुताबिक, घायलों में से 36 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।ओअक्साका के गवर्नर सलोमोन जारा ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रपति शीनबाउम ने जताया शोक

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाउम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने बताया कि नौसेना ने 13 लोगों की मौत की पुष्टि की है। राष्ट्रपति ने सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजने और मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

मामले की जांच शुरू

मेक्सिको की अटॉर्नी जनरल अर्नेस्टिना गोदॉय रामोस ने हादसे की आधिकारिक जांच शुरू करने की पुष्टि की है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।यह इंटरओशनिक ट्रेन सेवा 2023 में तत्कालीन राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर द्वारा शुरू की गई थी। यह रेल लाइन प्रशांत महासागर के सालिना क्रूज बंदरगाह को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है और लगभग 290 किलोमीटर लंबी है।

सरकार इस परियोजना को पनामा नहर के विकल्प के रूप में विकसित करने की योजना पर काम कर रही है, ताकि दोनों महासागरों को जोड़कर अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा दिया जा सके हादसे के बाद रेल सेवा प्रभावित हुई है और राहत-बचाव कार्य लगातार जारी हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds