चीन से एक बड़ा और दुखद हादसा सामने आया है। युनान प्रांत में एक ट्रेन ने परीक्षण के दौरान रेलवे कर्मचारियों के एक समूह को जोरदार टक्कर मार दी।ये ट्रेन टेस्ट रन पर थी और ट्रैक पर लगे भूकंपीय उपकरणों की जांच कर रही थी।इस दौरान ट्रेन ने अचानक ट्रैक पर मौजूद कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया।इस दर्दनाक हादसे में 11 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

सूत्रों के मुताबिक,ट्रेन नंबर 55537 एक मोड़ पर तेज रफ्तार में आ रही थी।कर्मचारी ट्रैक पर काम कर रहे थे, लेकिन ट्रेन समय पर नहीं रुकी और टक्कर हो गई।हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर राहत और बचाव टीमें तुरंत पहुंचीं।रेलवे विभाग ने घटना की जांच के आदेश दिए है कि टेस्ट रन के दौरान इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई?क्या कर्मचारियों को
खतरे की सूचना नहीं दी गई थी, या ट्रेन की स्पीड पर नियंत्रण नहीं रहा?ये हादसा एक बार फिर दिखाता है कि ट्रेन परीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल कितने जरूरी हैं।
कई परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया, और चीन की रेलवे सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं