BREAKING

Sports

BCCI चुनाव: मिथुन मन्हास निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष , राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष, रघुराम भट्ट बने कोषाध्यक्ष

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) ने मिथुन मन्हास को अपना नया अध्यक्ष आज चुना है। 28 सितंबर रविवार को इसका ऐलान किया गया। मिथुन पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रोजर बिन्नी का स्थान लेंगे। रोजर बिन्नी ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया था। पिछले कुछ समय से दावा किया जा रहा था कि मिथुन BCCI के अगले अध्यक्ष बनेंगे।आज इस पर मोहर लग चुकी है। वह निर्विरोध रूप से BCCI के अध्यक्ष बने हैं।

BCCI के अध्यक्ष का पद पिछले काफी समय से खाली था। 29 अगस्त को रोजर बिन्नी ने BCCI के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।19 जुलाई को वह 70 वर्ष के हुए थे। जिसके चलते उन्हें BCCI के अध्यक्ष  पद से हटना पड़ा। BCCI के संविधान के मुताबिक केवल 70 वर्ष की उम्र तक ही कोई भी व्यक्ति अधिकारी पद पर रह सकता है।इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अध्यक्ष पद की वैकेंसी निकाली।

जिसके लिए जम्मू-कश्मीर के मिथुन मन्हास ने बीते 21 सितंबर को नामांकन दाखिल किया।रविवार 28 सितंबर को मुंबई में स्थित BCCI के हेडक्वार्टर में वार्षिक आम बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें बोर्ड नए अधिकारियों की नियुक्ति करने वाला था। इस दौरान मन्हास को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष बनाया गया।

राजीव शुक्ला बने उपाध्यक्ष

BCCI ने अध्यक्ष पद के साथ-साथ बाकी पदों पर भी नियुक्ति की। इसके तहत राजीव शुक्ला को BCCI का उपाध्यक्ष चुना गया। वह काफी समय से बोर्ड के साथ जुड़े हुए हैं। देवजीत सैकिया को BCCI का सचिव चुना गया है। वहीं प्रभतेज सिंह को नए संयुक्त सचिव बनाया गया । कोषाध्यक्ष के पद पर रघुराम भट्ट को बिठाया गया है। अरुण धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार को गर्वनिंग काउंसिल के सदस्य बनाया गया।

BCCI अध्यक्ष बनने से पहले निभाई ये भूमिका

BCCI के नए अध्यक्ष बने मिथुन मन्हास इससे पहले जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में एडमिनिस्ट्रेटर रह चुके हैं। उससे पहले वो दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए कन्वेनर की भूमिका भी निभा चुके हैं। मिथुन मन्हास ने IPL में भी अपना योगदान दिया है, वो IPL फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ में भी रह चुके हैं।

मिथुन मन्हास का क्रिकेटर प्रदर्शन

मिथुन मन्हास के क्रिकेट रिकॉर्ड की बात करें उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास क्रिकेट, 130 लिस्ट ए मैच और 91 T20 मुकाबले खेले हैं। इन सारे फॉर्मेट को मिलाकर घरेलू क्रिकेट में मिथुन मन्हास ने करीब 15000 रन बनाए हैं।

सामने है कई चुनौतियां

BCCI के अध्यक्ष पद पर आसीन होते ही मन्हास के सामने कई चुनौतियां होंगी।घरेलू क्रिकेट मैच की मजबूती, महिला क्रिकेट का विस्तार और नई क्रिकेटरों को मौका देना। क्रिकेट के प्रशंसकों की उम्मीदें अब उनसे जुड़ चुकी हैं और देखना होगा कि वह इस जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds