सिख धर्म में 25 नवंबर का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी दिन पूरे विश्व में शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। सिखों के 9वें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी ने इसी दिनं धर्म, मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके शहीदी दिवस को सम्मान देने के लिए 25 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में सरकारी अवकाश की घोषणा भी की गई है।श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके अद्वितीय साहस, दृढ़ संकल्प, त्याग और मानवता की रक्षा के लिए ‘हिंद की चादर’ की उपाधि दी गई है। लेकिन आखिर उन्हें यह उपाधि क्यों मिली? इस सवाल का उत्तर उनके जीवन, शिक्षाओं और बलिदान में छिपा है।

श्री गुरु तेग बहादुर का प्रारंभिक जीवन
श्री गुरु तेग बहादुर का जन्म 18 अप्रैल, 1621 को अमृतसर में हुआ था। उनके पिता श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी सिखों के छठे गुरु थे। बचपन में श्री गुरु तेग बहादुर का नाम त्यागमल था।मात्र 13 वर्ष की आयु में उन्होंने करतारपुर युद्ध में मुगलों के खिलाफ अपनी वीरता का प्रदर्शन किया।उनके साहस और युद्ध-कौशल को देखकरश्री गुरु हरगोबिंद ने उनका नाम ‘तेग बहादुर’ रखा, जिसका अर्थ है कि तलवार का बहादुर योद्धा।
9वें गुरु के रूप में स्थापना
श्री गुरु तेग बहादुर ने युवावस्था का लंबा समय बकाला में बिताया, जहाँ उन्होंने गहन ध्यान और आध्यात्मिक अभ्यास किए।सिखों के 8वें गुरु श्री गुरु हरकिशन जी के निधन के बाद1664 में उन्हें सिख पंथ का 9वां गुरु घोषित किया गया।इसके अगले वर्ष 1665 में उन्होंने शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में स्थित श्री आनंदपुर साहिब की स्थापना की, जिसे आज ‘शांति का शहर’ कहा जाता है।
श्री गुरु तेग बहादुर की शिक्षाएं
श्री गुरु तेग बहादुर की वाणी और उपदेश आज भी सिख गुरुद्वारा ‘श्री गुरु ग्रंथ साहिब’ में दर्ज हैं। उनकी शिक्षाएं आज भी मानवता को मार्गदर्शन देती हैं:व्यक्ति को लोभ-मोह और सांसारिक बंधनों से दूरी रखनी चाहिए।जो न किसी से डरता है, और न किसी को डराता है, वही सच्चा ज्ञानी है।गुरु जी ने कृपा, विनम्रता और मानव सेवा को सर्वोच्च गुण बताया।धार्मिक समानता और स्वतंत्रता उनके संदेश का मूल आधार रही।

क्यों कहा जाता है ‘हिंद की चादर’?
17वीं सदी में मुगल शासक औरंगजेब द्वारा कश्मीर में हिंदू पंडितों पर जबरन इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था। धार्मिक उत्पीड़न से परेशान होकर कश्मीरी पंडितों का एक दल गुरु तेग बहादुर से सहायता की गुहार लेकर आया।श्री गुरु तेग बहादुर ने उनकी रक्षा का संकल्प लिया और कहा कि “धर्म की रक्षा के लिए मेरा सिर ही काफी है।”उन्होंने औरंगजेब के धर्मांतरण के आदेश का कड़ा विरोध किया।जबरन इस्लाम स्वीकार करने से स्पष्ट इंकार कर दिया।इस साहसिक कदम के परिणामस्वरूप, 1675 में दिल्ली के चांदनी चौक में औरंगजेब के आदेश पर श्री गुरु तेग बहादुर को शहीद कर दिया गया।आज उसी स्थान पर गुरुद्वारा शीश गंज साहिब स्थित है, जो उनके बलिदान की अमर गाथा का प्रतीक है।उनका यह बलिदान केवल सिखों के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारत, सभी धर्मों और मानवता के मूल अधिकारों की रक्षा के लिए था।इसी कारण उन्हें ‘हिंद की चादर’, अर्थात पूरे हिंदुस्तान की ढाल, की उपाधि दी गई।
श्री गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस हमें याद दिलाता है कि धर्म स्वतंत्रता प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार हैन्याय और सत्य के लिए खड़े होने का साहस ही वास्तविक वीरता हैमानवता की रक्षा ही सर्वोच्च सेवा है । 25 नवंबर का दिन सिर्फ एक शहीदी दिवस नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसने विश्व को धार्मिक स्वतंत्रता और सह-अस्तित्व का अमूल्य संदेश दिया।










