BREAKING

Punjab

पंजाबी गायक HARMAN SIDHU की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,मानसा-पटियाला रोड पर हुई थी ट्रक से टक्कर , संगीत जगत में शोक की लहर

पंजाब के प्रसिद्ध पंजाबी गायक हरमन सिद्धू का शनिवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसा मानसा जिले के पास खियाला गांव के नजदीक मानसा–पटियाला रोड पर हुआ। 37 वर्षीय सिंगर की मौत की खबर से पंजाबी संगीत उद्योग और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक व्याप्त है।मिली जानकारी के अनुसार, हरमन सिद्धू रात के समय अपनी कार में सवार होकर अपने गांव खियाला लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

संगीत जगत में शोक की लहर

हरमन सिद्धू ने पंजाबी एंटरटेनमेंट दुनिया में अपनी पहचान मिस पूजा के साथ गाए मशहूर गाने ‘पेपर या प्यार’ से बनाई थी। यह गाना लंबे समय तक युवाओं के बीच लोकप्रिय रहा और हरमन को रातोंरात पहचान दिलाई।उनके अचानक निधन की खबर से फैंस, संगीतकारों और दोस्तों में गहरा सदमा है। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हरमन सिद्धू अपने पीछे पत्नी और एक छोटी बेटी को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले ही उनके पिता का निधन हुआ था, जिसके बाद से ही परिवार लगातार मानसिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा था।अब हरमन की मौत ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।ट्रक चालक को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं कि वह तेज़ स्पीड में था या ओवरटेक करते समय हादसा हुआ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds