शनिवार रात पटियाला के साई मार्केट इलाके में शनिवार की रात एक दुखद घटना सामने आई।जिसमें कुछ युवकों ने एक ढाबे पर काम करने वाले युवक की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार यह घटना रात करीब 10:15 बजे हुई।मिली जानकारी के अनुसार, ढाबे पर काम करने वाले युवक और कुछ युवकों के बीच अचानक बहस हो गई। बहस के दौरान युवकों ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

हमला इतना गंभीर था कि युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश के बावजूद देर रात उसकी मौत हो गई।पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद हमलावर युवक वहां से फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मृतक युवक की नाम संतोष कुमार बताया जा रहा है।घटना के बाद पीड़ित को अमर अस्पताल ले जाया गया।

इस ढाबे पर पहले भी विवाद हो चुका है। कुछ महीने पहले ढाबा मालिक और कुछ युवकों के बीच बहस हुई थी। उस दौरान विवाद इतना बढ़ गया था कि युवकों ने हवाई फायरिंग भी की थी। उस समय कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया था।पुलिस का कहना है कि इस घटना की पूरी तहकीकात की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।





