पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने आंतकवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली–अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास पुलिस और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आतंकी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों का संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) और ISI समर्थित टेरर मॉड्यूल से है।घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यह कार्रवाई हाल ही में पकड़े गए पाक-समर्थित आतंकियों से मिली जानकारी के आधार पर की गई।
कैसे हुआ एनकाउंटर?
मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि दो आतंकी ग्रेनेड लेने के लिए एक निर्धारित पॉइंट पर पहुंचने वाले हैं। पुलिस ने पहले ही हाईवे पर ट्रैप लगाकर घेराबंदी कर दी थी।जैसे ही आतंकियों की बाइक टोल प्लाजा के पास पहुंची, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। परंतु आतंकियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों ने DCP (इन्वेस्टिगेशन) की गाड़ी को भी निशाना बनाया।आतंकियों ने पुलिस पर लगातार गोलियां चलाईं।DCP की गाड़ी पर 4 राउंड फायर किया गया।पुलिस की चेतावनी के बावजूद आतंकी फायरिंग बंद नहीं कर रहे थे।जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 4 गोलियां चलाईं जिसमें 3 गोलियां एक आतंकी को और एक गोली दूसरे को लगी।दोनों आतंकियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
ISI और गैंगस्टर लॉरेंस मॉड्यूल से लिंक
लुधियाना पुलिस ने सोशल मीडिया (X) पर खुलासा किया कि यह मॉड्यूल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI द्वारा संचालित गैंगस्टर–टेरर नेटवर्क का हिस्सा था।इस मॉड्यूल का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई गैंग औऱ पाकिस्तानी हैंडलर व बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से पाया गया है।ये आतंकी ISI के निर्देश पर वर्चुअल नंबरों के जरिए संपर्क में रहते थे। सभी को अलग-अलग टास्क सौंपा जाता था, जिसमें हथियारों की सप्लाई, पिकअप, डिलीवरी और ग्रेनेड अटैक शामिल था।
पहले पकड़े गए तीन आतंकी बने सुराग
कुछ दिन पहले पुलिस ने एक टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को दबोचा था।जिसमें अजय जो फतेहाबाद, हरियाणा का रहने वाला है। अर्श जोकि भोजपुर, बिहार और शमशेर जो फिरोजपुर, पंजाब का रहने वाला है।पुलिस ने गिरफ्तार किया था।इन तीनों से पूछताछ के दौरान पता चला कि वही मॉड्यूल लुधियाना में सक्रिय है और कुछ आतंकी जल्द ही हथियारों की पिकअप करने वाले हैं। इसी इनपुट के आधार पर आज एनकाउंटर हुआ।
आतंकियों के निशाने पर थीं सरकारी इमारतें
पूछताछ में यह भी सामने आया कि पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर ने उन्हें तय पॉइंट पर ग्रेनेड लेने का आदेश दिया था।पंजाब में कई सरकारी इमारतों और संवेदनशील स्थानों पर ग्रेनेड अटैक की योजना बनाई गई थी। जिसका उद्देश्य बड़े स्तर पर दहशत फैलाना और प्रदेश में माहौल खराब करना था।मौके से पुलिस को 2 चाइना-मेड हैंड ग्रेनेड व 5 चाइनीज पिस्टल और 50 से अधिक कारतूस व कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।पुलिस का अनुमान है कि यह मॉड्यूल देशभर में हमले की बड़ी साजिश रच रहा था।
पंजाब में हाई अलर्ट
एनकाउंटर के बाद पूरे लुधियाना में पुलिस की नाकेबंदी कर दी है।हाईवे पर वाहनों की सख्त जांच की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है।ATS, NIA और IB भी मामले में इनपुट जुटा रही हैं।पुलिस को आशंका है कि इस मॉड्यूल के कई और सदस्य पंजाब व अन्य राज्यों में फैले हुए हो सकते हैं।
