दिल्ली के लाल किले के बाहर हुए धमाके का एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो लाल किला मेट्रो स्टेशन के अंदर लगाया गया CCTV फुटेज है। वीडियो में दिख रहा है कि धमाका इतना तेज था कि जमीन के करीब 40 फीट नीचे स्थित अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन तक जोरदार झटका महसूस किया गया।
40 फीट नीचे तक महसूस हुआ धमाके का असर
10 नवंबर को लाल किले के सामने हुए इस ब्लास्ट से पूरा इलाका दहशत में आ गया था। अब वायरल हो रहे CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि धमाका होते ही स्टेशन की दीवारें और दुकानें हिलने लगीं। फूड शॉप पर रखे सामान भी कम्पन से कांपते दिखाई दिए। झटका इतना जबरदस्त था कि स्टेशन पर मौजूद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो से साफ है कि धमाके का प्रभाव जमीन के अंदर बने पूरे स्टेशन तक पहुंचा था। स्टेशन पूरी तरह हिलता हुआ दिखाई देता है, जिससे लोग डर गए।
जांच जारी, कई गिरफ्तारियां
इस आतंकी धमाके के बाद दिल्ली पुलिस और जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और धमाके के तारों की गहन जांच जारी है। इस विस्फोट में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए थे।
