रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा का हुआ निधन, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, LAKME को बनाया ग्लोबल ब्रांड

 

टाटा समूह की वरिष्ठ कारोबारी हस्ती और रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।उन्होने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अँतिम सांस ली। वे पिछले कई दिनों से बीमार थीं। परिवार ने बताया कि सिमोन टाटा कि अंतिम संस्कार निजी रूप से संपन्न किया जाएगा।स्विट्जरलैंड में जन्मीं सिमोन टाटा वह नाम हैं, जिन्होंने भारत में कॉस्मेटिक्स और फैशन रिटेल इंडस्ट्री को नई दिशा दी। भारतीय महिलाओं की जरूरतों को समझते हुए उन्होंने लैक्मे को एक छोटे प्रोडक्ट लाइन से देश का सबसे बड़ा ब्यूटी ब्रांड बनाया और आगे चलकर ट्रेंट लिमिटेड की नींव रखी, जो आज वेस्टसाइड और जुडियो जैसे लोकप्रिय रिटेल फॉर्मेट्स चलाता है।

कैसे भारत पहुंचीं सिमोन टाटा?

1953 में भारत घूमने आईं सिमोन ने 1955 में जेआरडी टाटा के सौतेले भाई नवल एच. टाटा से विवाह किया और यही से भारत में उनकी नई पहचान बनी। नवल टाटा की पहली पत्नी से रतन टाटा और जिमी टाटा थे, जबकि सिमोन से जन्मे नोएल टाटा आज टाटा ट्रस्ट्स और ट्रेंट के महत्वपूर्ण पदों पर हैं।

लैक्मे को ग्लोबल ब्रांड बनाया

सिमोन 1960 के दशक में टाटा ऑयल मिल्स कंपनी (TOMCO) की सब्सिडियरी लैक्मे के बोर्ड में शामिल हुईं। उस समय कंपनी सीमित उत्पाद बनाती थी, लेकिन सिमोन ने भारतीय बाजार की जरूरतों को पहचानते हुए कॉस्मेटिक्स को घरेलू उपयोग की मुख्य श्रेणी बना दिया।1982 में लैक्मे की चेयरपर्सन नियुक्त की गई।1996 में लैक्मे–HUL का 50:50 जॉइंट वेंचर और 1998 में कंपनी का हिस्सा 200 करोड़ रुपये में HUL को बेचा गया।लैक्मे के बाद सिमोन ने कंपनी को रिटेल की दिशा में मोड़ा दिया।

ट्रेंट की स्थापना और रिटेल क्रांति

1998 में लैक्मे ने UK की लिटिलवुड्स इंटरनेशनल इंडिया का अधिग्रहण किया और इसका नाम बदलकर ट्रेंट लिमिटेड रखा। उनकी रणनीति ने भारतीय रिटेल सेक्टर में नई इबारत लिखी।आज ट्रेंट के वेस्टसाइड, जुडियो, Zudio और अन्य ब्रांड देशभर में हजारों उपभोक्ताओं की पहली पसंद हैं।

टाटा समूह की श्रद्धांजलि

टाटा समूह ने बयान जारी कर कहा कि“सिमोन टाटा की सकारात्मकता और दृढ़ संकल्प ने कई लोगों को गहराई से प्रभावित किया। लैक्मे को भारत का सबसे बड़ा ब्यूटी ब्रांड बनाने और वेस्टसाइड जैसी फैशन चेन की नींव रखने के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।”शनिवार सुबह कोलाबा स्थित Cathedral of the Holy Name Church में अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

उद्योग जगत में शोक की लहर

कॉस्मेटिक्स और फैशन इंडस्ट्री में योगदान के लिए सिमोन टाटा को “भारतीय कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्री की अगुआ” और “आधुनिक रिटेल की वास्तुकार” कहा जाता है।उनके निधन पर उद्योग जगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है और आने वाले दिनों में कई स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

Exit mobile version