देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का आज आएगा परिणाम, आगामी विधानसभा चुनाव के मिल रहे हैं संकेत

देश के 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना तेजी से जारी है और जनता की पसंद अब धीरे-धीरे स्पष्ट हो रही है। इन उपचुनावों में राजस्थान, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर की महत्वपूर्ण सीटें शामिल थीं। विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बेहद रोचक और कड़ी रहा।

राजस्थान की अंता सीट

राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर अब तक 14 राउंड में लगभग 68 हजार वोटों की गिनती हो चुकी है। कांग्रेस के प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया लगातार आगे चल रहे हैं और 7वें राउंड में उन्होंने लगभग 7171 वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा दूसरे नंबर पर हैं और भाजपा के मोरपाल सुमन लगातार तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा, “अंता से अच्छी खबरें आ रही हैं। शुरू से ही यहां का माहौल अच्छा है। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस अच्छी बढ़त के साथ जीत जाएगी।”
झारखंड की घाटशिला सीट

झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में 7 राउंड की गिनती में झामुमो (जेएमएम) के सोमेश चंद्र सोरेन 7762 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं। भाजपा के बाबूलाल सोरेन दूसरे नंबर पर हैं और तीसरे नंबर पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के रामदास मुर्मू हैं। इस सीट पर उपचुनाव तत्कालीन JMM विधायक और शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद कराया गया था।

मिजोरम की डम्पा सीट

मिजोरम की डम्पा विधानसभा सीट पर सभी 5 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के डॉ. आर. ललथंगलियाना 6,981 वोटों के साथ 562 वोटों के अंतर से जीत गए।

पंजाब के तरनतारन उपचुनाव

पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP) ने 11594 वोट प्राप्त किए हैं। अकाली दल को दूसेर नंबर पर हैं। खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी तीसरे नंबर पर हैं।कांग्रेस चौथे और भाजपा पांचवे नंबर पर हैं।

तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट

तेलंगाना की जुबली हिल्स विधानसभा सीट पर कांग्रेस के नवीन यादव वी. ने 6 राउंड की गिनती में 15797 वोट प्राप्त किए हैं। उनके मुकाबले BRS की मगंटी सुनीता गोपीनाथ उनसे पीछे हैं। भाजपा के दीपक रेड्डी तीसरे नंबर पर हैं।

ओडिशा की नुआपाड़ा सीट

ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी के जय ढोलकिया ने आगे हैं।अब तक 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर की नगरोटा और बडगाम सीटें

जम्मू-कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर BJP की देवयानी राणा ने जीत दर्ज की है।उन्हें कुल 42,183 वोट मिले, जिससे वह 24,522 वोटों से विजेता बनीं।वहीं, बडगाम विधानसभा सीट पर PDP के अगा सैयद मुंतजिर मेहदी आगे है। भाजपा के आगा सैयद मोहसिन मोसवी पांचवे नंबर पर हैं।बडगाम और नगरोटा सीटें अक्टूबर 2024 में खाली हुई थीं, जब CM उमर अब्दुल्ला ने सीट खाली की थी।

देश के इन 7 राज्यों में हुए उपचुनाव में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक लड़ाइयाँ देखने को मिलीं। राजस्थान और तेलंगाना में कांग्रेस आगे है, मिजोरम में MNF ने जीत दर्ज की, झारखंड की घाटशिला सीट पर जेएमएम बढ़त बनाए हुए है, जबकि ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में बीजेपी की जीत सुनिश्चित हो चुकी है। पंजाब में AAP मजबूत स्थिति में है। ये उपचुनाव आगामी विधानसभा चुनावों की राजनीतिक दिशा और जनता के रुझान को भी उजागर करेंगे।

 

Exit mobile version