कुवैत-हैदराबाद फ्लाइट में मिली BOMB की धमकी, दिल्ली एयरपोर्ट के भेजी ईमेल,विमान मुंबई डायवर्ट, सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क, जांच जारी

कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विमान को बम विस्फोट की धमकी मिली। यह धमकी हैदराबाद नहीं, बल्कि दिल्ली एयरपोर्ट को ईमेल के ज़रिए भेजी गई, जिसमें दावा किया गया कि फ्लाइट में एक ‘ह्यूमन बम’ यानी सुसाइड बॉम्बर सवार है।धमकी को बेहद गंभीर मानते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत विमान को  मुंबई एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट को सुरक्षित ढंग से सुबह मुंबई में उतारा गया और इसे तत्काल आइसोलेशन बे  में भेज दिया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने पूरी सतर्कता के साथ ऑपरेशन शुरू कर दिया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह एक लंबा और डिटेल्ड ईमेल मिला। ईमेल में लिखा था कि कुवैत से हैदराबाद जा रही इंडिगो की उड़ान में एक ‘मानव बम’ मौजूद है और किसी भी वक्त विस्फोट हो सकता है।ईमेल की गम्भीरता को देखते हुए तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिवेट किया गया। उसी वक्त कुवैत-हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट हवा में थी। पायलटों को निर्देश देकर बिना देरी इसे मुंबई एयरपोर्ट मोड़ दिया गया।

मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट के उतरते ही विमान को सीधे आइसोलेशन एरिया ले जाया गया।CISF, मुंबई पुलिस, बम डिस्पोज़ल स्क्वॉड और स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट्स मौके पर पहुंचीं।सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारकर अलग स्थान पर ले जाया गया।यात्रियों से पूछताछ शुरू की गई और अब भी जारी है।यात्रियों के सामान और कार्गो की लेयर-वाइज जांच की जा रही है।पूरे विमान को “थ्रेट प्रोटोकॉल” के तहत स्कैन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला है, लेकिन जांच पूर्ण होने तक किसी भी संभावना को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा रहा।

 

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को बताया कि सुरक्षा कारणों से फ्लाइट को डायवर्ट किया जा रहा है, विमान में हल्का तनाव फैल गया।मुंबई लैंडिंग के दौरान सुरक्षा वाहनों की मौजूदगी और एयरपोर्ट पर विशेष तैयारियों को देखकर यात्री चिंतित हो गए।हालांकि एयरलाइन और सुरक्षा टीमों ने यात्रियों को शांति बनाए रखने की अपील की और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

दिल्ली में हाल ही में हुए धमाके के बाद से देशभर की सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही अलर्ट मोड पर हैं।पिछले 15 दिनों में कई विमान और एयरपोर्ट धमकी की चपेट में आए हैं।टोरंटो–दिल्ली फ्लाइट में बम की अफवाह,मुंबई–वाराणसी फ्लाइट को धमकी मिली थी।कई ईमेल फर्जी पाए गए लेकिन सुरक्षा एजेंसियां कोई रिस्क नहीं ले रहीं।

 

 

 

 

Exit mobile version