BREAKING

EntertainmentIndia

संकट में अभिनेता राजपाल यादव, लेकिन बॉलीवुड बना ताकत सलमान, अजय और वरुण ने दिया समर्थन

चेक बाउंस केस के चलते अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में हैं। हालांकि उनकी गिरफ्तारी के बाद अब पूरा बॉलीवुड उनके समर्थन में सामने आ गया है। सबसे पहले अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए राजपाल यादव की मदद की अपील की थी, जिसके बाद इंडस्ट्री से लगातार समर्थन मिल रहा है।

राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने बताया कि सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, डेविड धवन समेत कई बड़े नाम राजपाल की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में फिल्म इंडस्ट्री ने एकजुट होकर राजपाल का साथ दिया है, जो काबिले तारीफ है।

मैनेजर के अनुसार, राजपाल यादव और उनका परिवार इस स्थिति से मानसिक रूप से लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राजपाल यादव काफी मजबूत इंसान हैं और परिवार भी उम्मीद लगाए बैठा है कि उन्हें जल्द ही जमानत मिल जाएगी। जमानत याचिका कोर्ट में दाखिल हो चुकी है और सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है

यह पूरा मामला करीब 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण और निर्देशन के लिए एक कंपनी से लोन लिया था। आर्थिक परेशानियों के चलते वह तय समय पर रकम नहीं लौटा पाए, जिसके बाद कोर्ट ने सख्त कदम उठाते हुए उन्हें जेल भेजने का आदेश दिया।

राजपाल यादव की आर्थिक मदद के लिए भी कई लोग सामने आए हैं। राव इंद्रजीत ने सबसे बड़ी राशि 1.11 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। वहीं तेज प्रताप यादव और केआरके ने भी लाखों रुपये की मदद करने की बात कही है। इसके अलावा कई सेलेब्रिटीज ने निजी तौर पर सहायता करने का भरोसा दिया है। फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री और फैंस को उम्मीद है कि राजपाल यादव को जल्द ही कानूनी राहत मिलेगी और वह इस मुश्किल दौर से बाहर आएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds