BREAKING

IndiaUttar Pradesh

अलीगढ़-नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, टायर फटने से हुआ हादसा मासूम सहित 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत

अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें एक कार और एक ट्रक की टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस घटना में चार लोगों, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था, की मौत हो गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि हादसे के शिकार हुए लोग वाहनों से बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना अलीगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

क्या था हादसे का कारण?

जानकारी के मुताबिक, अलीगढ़ की ओर जा रही कार का गोपी पुल के पास टायर फट गया था। इस कारण कार का चालक कंट्रोल खो बैठा और कार सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर के कारण दोनों गाड़ियों में आग लग गई और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। कैंटर चालक की भी मौके पर मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकटठा हो गए । कार से एक लड़के को खींचकर बाहर निकाला। जब तक दूसरे लोगों को बाहर निकालते, दोनों वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई।

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि अकराबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत गोपी पुल पर दो गाड़ियों के बीच टक्कर हो गयी। सूचना पर स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर आग को बुझाया गया। वहीं घायल को  एम्बुलेंस के माध्यम में अस्पताल भेजा गया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds