BREAKING

HaryanaIndia

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 2 शूटर ढेर

उत्तर प्रदेश के शामली से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है…हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिस हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी थी, उसमें पुलिस अब आरोपियों तक पहुंचती नजर आ रही है।

सोमवार सुबह शामली के औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अंकित बालियान की हत्या में शामिल बताए जा रहे दो शूटर मारे गए हैं। मारे गए बदमाशों की पहचान सुमित और मोहित के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इतना ही नहीं, दोनों के कुख्यात गोगी गैंग से जुड़े होने की बात भी सामने आई है।यानी जिस हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार शूटरों की तलाश में जुटी थी, उसमें अब एक बड़ी कड़ी पुलिस के हाथ लगी है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है, क्योंकि इस हत्याकांड में शामिल बताए जा रहे दो अन्य शूटर अभी फरार हैं।

दरअसल, शामली के बंतीखेड़ा गांव के रहने वाले हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और CCTV फुटेज समेत कई अहम सुराग जुटाए।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या को अंजाम देने के लिए चार शूटर पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अलग-अलग रास्तों से फरार हुए। पुलिस ने बदमाशों के भागने वाले संभावित रास्तों की जानकारी जुटाई और उनकी तलाश तेज कर दी।पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि वारदात के बाद बदमाश बागपत के रास्ते लोनी की तरफ फरार हुए थे। इसके बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों और रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी।पुलिस लगातार आरोपियों के पीछे लगी हुई थी। इसी बीच सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दो संदिग्ध शूटर शामली के औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए सोनीपत की तरफ निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो, पुलिस के मुताबिक, दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में सुमित और मोहित घायल हो गए। पुलिस दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके की तलाशी ली। पुलिस के मुताबिक, मौके से हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस की गाड़ी पर भी गोली लगने की बात सामने आई है।बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को कई गोलियां लगीं। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए सुमित और मोहित अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल थे।लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई है।पुलिस के मुताबिक, अंकित की हत्या में कुल चार शूटर शामिल थे। इनमें से दो यानी सुमित और मोहित मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं, जबकि अब पुलिस को सत्यम और आर्यन की तलाश है।दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल सिर्फ फरार शूटरों को पकड़ना नहीं है, बल्कि यह पता लगाना भी है कि अंकित बालियान की हत्या की पूरी साजिश आखिर किसने रची थी?

अंकित की हत्या के पीछे क्या वजह थी?क्या किसी ने हत्या की सुपारी दी थी?चारों शूटरों को किसने निर्देश दिए थे?और इस पूरी वारदात के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं?इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की आगे की जांच में सामने आएंगे।

इस पूरे मामले को लेकर शामली के एसपी एन.पी. सिंह ने भी अहम जानकारी दी है। पुलिस मुठभेड़, मारे गए दोनों शूटरों और फरार आरोपियों को लेकर पुलिस की ओर से क्या जानकारी दी गई है, सुनिए…तो शामली के अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों शूटर इस हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल थे और दोनों पर इनाम भी घोषित था।लेकिन अभी पुलिस की चुनौती खत्म नहीं हुई है। क्योंकि हत्या में शामिल बताए जा रहे दो शूटर सत्यम और आर्यन अब भी फरार हैं।पुलिस की टीमें लगातार दोनों की तलाश में जुटी हैं। साथ ही इस हत्याकांड की पूरी साजिश और इसके पीछे छिपे लोगों का पता लगाने की कोशिश भी जारी है।अब देखना होगा कि फरार दोनों शूटर कब पुलिस की गिरफ्त में आते हैं और उनकी गिरफ्तारी के बाद अंकित बालियान हत्याकांड की पूरी कहानी से कौन-कौन से राज सामने आते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds