BREAKING

Entertainment

सैयारा’ के बाद अहान पांडे डायरेक्टर्स के बने फेवरेट, ये है अगला प्रोजेक्ट

बॉलीवुड में नए सितारे लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं अहान पांडे, जिन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म ‘सैयारा’ से धमाकेदार डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो सफल रही ही, साथ ही अहान की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेज़ेंस ने दर्शकों के साथ-साथ फिल्म डायरेक्टर्स का भी दिल जीत लिया है।

‘सैयारा’ की रिलीज़ के बाद से ही अहान पांडे की डिमांड बढ़ गई है। कई बड़े प्रोडक्शन हाउस अब उन्हें अपनी फिल्मों में साइन करने के लिए इच्छुक हैं।  कुछ नामी डायरेक्टर्स ने तो सीधे तौर पर उन्हें अपनी अगली फिल्मों के लिए एप्रोच किया है।

सूत्रों की मानें तो अहान पांडे का अगला प्रोजेक्ट एक हाई-बजट एक्शन-ड्रामा फिल्म हो सकता है, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का कहना है कि अहान ने अपनी पहली ही फिल्म से साबित कर दिया है कि वह लंबे रेस के खिलाड़ी हैं।

🔹 क्यों बने फेवरेट?

  • दमदार एक्टिंग और शानदार स्क्रीन प्रेज़ेंस
  • मॉडर्न लुक और यूथ अपील
  • स्टाइल और एक्शन दोनों में फिट

 

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में अहान पांडे बॉलीवुड के यंग स्टार्स की लिस्ट में तेजी से जगह बना सकते हैं। खबर है कि अहान पांडे ने यश राज फिल्म्स की अगली फिल्म साइन कर ली है जिसे ‘सुलतान’, ‘टाइगर जिंदा’ है जैसी मेगा ब्लॉकबस्टर बनाने वाले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds