बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में जीतने के लिए सारी पार्टियां अपना जोर लगा रही हैं।इसी के चलते आज NDA ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र को सम्राट चौधरी ने जारी किया है। खास बात तो ये है कि इस संकल्प पत्र में 7 एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल ट्रैक का आधुनिकीकरण का वादा, इसके अलावा एक करोड़ नौकरी देने का ऐलान हुआ है।, इसके अलावा महिलाओं को दो लाख तक की मदद देने की बात भी कही गई है। इसके अलावा एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हम आपको बता दें कि इससे पहले महागठबंधन भी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है। तेजस्वी यादव ने खुद कई बड़ी घोषणाएं की हैं, जिसमे उनका फोकस भी लोगों को नौकरियां देने पर रहा।

NDA ने वादा किया है कि हर युवा को नौकरी दी जाएगी। सरकार बनने पर एक करोड़ से ज्यादा सरकारी नौकरियां देने की गारंटी दी गई है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू होगी। इसके तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता और रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को फसलों का सही दाम दिलाने के लिए MSP गारंटी कानून लागू करने का वादा किया गया है। साथ ही किसान सम्मान निधि की राशि और दायरा बढ़ाया जाएगा। एनडीए ने बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई उड़ान देने के लिए 7 एक्सप्रेसवे और 3600 किमी रेल ट्रैक को अपग्रेड करने का वादा किया है।
पटना के अलावा चार नए शहरों जैसे कि गया व मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर में मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना है। राजधानी के पास ‘न्यू पटना’ नाम का एक नया शहर बसाने की योजना है, जिसमें उद्योग, IT पार्क और आधुनिक ट्रांसपोर्ट सुविधाएं होंगी। बिहार में औद्योगिक क्रांति लाने के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के निवेश से विकसित बिहार औद्योगिक मिशन बनाया जाएगा। हर जिले में फैक्ट्रियां लगेंगी।

गरीब परिवारों को राहत देने के लिए पंचामृत गारंटी दी गई है, जिसमें मुफ्त राशन, 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 5 लाख तक मुफ्त इलाज, 50 लाख पक्के मकान और पेंशन योजना।बच्चों के लिए KG से PG तक मुफ्त शिक्षा और पौष्टिक भोजन की गारंटी दी गई है। हर नागरिक को 5 लाख तक मुफ्त इलाज का भरोसा। NDA ने अगले पांच सालों में बाढ़ मुक्त बिहार बनाने का लक्ष्य रखा है। साथ ही मां जानकी मंदिर, विष्णुपद और महाबोधि कॉरिडोर को ग्लोबल पर्यटन केंद्र बनाने की योजना है।








