चंडीगढ़ में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, हुड्डा के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

हरियाणा की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी चंडीगढ़ से सामने आ रही है, जहां कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों ने विधानसभा का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने।
हाईकोर्ट चौक से लेकर विधानसभा तक कांग्रेस विधायकों ने पैदल मार्च किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस विधायकों ने हरियाणा सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की अनदेखी, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए।

इस प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत लगभग सभी विधायक मौजूद रहे।

विधायकों ने सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में जनता परेशान है, लेकिन सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा —

“हरियाणा में आज हर वर्ग परेशान है।
किसान, मजदूर, युवा, कर्मचारी, खिलाड़ी और आम जनता सभी संकट में हैं।
सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हो रहा।”

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं और सरकार बाहरी लोगों को रोजगार दे रही है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि —

इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सरकार को सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था और युवाओं की बेरोजगारी को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए।

विधायकों ने कहा कि —

इसका सीधा असर प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हरियाणा में नशा और संगठित अपराध तेजी से बढ़ रहा है, जिससे युवा पीढ़ी बर्बादी की ओर जा रही है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन में यह भी आरोप लगाया गया कि —

कांग्रेस विधायकों ने साफ शब्दों में कहा कि —

अगर सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया,
तो आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन किया जाएगा

कुल मिलाकर, आज का यह विधानसभा घेराव प्रदर्शन हरियाणा की राजनीति में एक बड़ा संकेत है।

कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ फ्रंट फुट पर आकर हमला बोला है और आने वाले समय में प्रदेश की सियासत और ज्यादा गरमाने के आसार नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version