BREAKING

Himachal PradeshIndiaWorld News

चंबा में बस हाद.सा, 7 की मौ.त

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई और करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए तीसा अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 25 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। इलाका काफी दुर्गम होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में भी मुश्किलें आईं। शुरुआती जानकारी में मृतकों में एक युवती, दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल बताए गए हैं। प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में जान-माल के नुकसान की पूरी जानकारी राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन की टीमें हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं।

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जगदेव शर्मा (50), निवासी बाहला; देसराज (35), निवासी बाहला; तेज सिंह (30), निवासी सत्यास; जगदेई (24), निवासी बाहला; हरदेई (45), निवासी बाहला; नीलम (34), निवासी देवीकोठी और रूप सिंह (35), निवासी चिल्ली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूप सिंह बस के चालक थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds