अमेरिका में हिंदू छात्र की हत्या: डलास में भारतीय छात्र चंद्रशेखर पोल की दर्दनाक मौत, परिवार ने भारत सरकार से मदद मांगी तेलंगाना के नेताओं ने जताया शोक

अमेरिका में हिंदू छात्रों के खिलाफ हमलों और हत्याओं की घटनाएँ बढ़ रही हैं। हैदराबाद के 27 वर्षीय छात्र चंद्रशेखर पोल की डलास में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब यह घटना घटी, तब वह एक गैस स्टेशन पर पार्ट-टाइम काम कर रहा था। इस घटना से अमेरिकी पुलिस और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि पिछले एक महीने में US में हिंदुओं छात्रों और लोगों की हत्या करने के कई मामले सामने आए है।

अमेरिका में भारतीय छात्र चंद्रशेखर पोल की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर पोल साल 2023 में हाई एजुकेशन के लिए अमेरिका गए थे। शुक्रवार (3 अक्तूबर 2025) रात चंद्रशेखर डलास, टेक्सास में एक गैस स्टेशन पर काम कर रहे थे। तभी एक अज्ञात हमलावर ने चंद्रशेखर की हत्या कर दी। अमेरिकी पुलिस और स्थानीय प्रशासन की सुस्ती पर सवाल उठ रहे हैं। चंद्रशेखर पोल की हत्या के मामले में भी, पुलिस अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। दांटन काउंटी मेडिकल एक्सामिनर द्वारा मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए जाने में देरी हो रही है, जिसके कारण शव की देश लौटना प्रक्रिया में रुकावट आ रही है।चंद्रशेखर के परिवार ने भारत सरकार से मदद की अपील की है। ताकि उनका शव जल्दी वापस लाया जा सके। चंद्रशेखर पोल के माता-पिता ने राज्य और केंद्रीय सरकार से सुरक्षा की गारंटी माँगी है और उनके बेटे के शव को भारत लाने की प्रक्रिया में तेजी की माँग की है।

भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने जताया शोक

भारत के ह्यूस्टन में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने इस मामले में सक्रिय रूप से परिवार के साथ संपर्क बनाए रखा है और जाँच को लेकर अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। भारतीय वाणिज्य दूतावास (CGI) ने बताया कि वो पोले के परिवार के संपर्क में है और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर मामले की जांच की निगरानी कर रहा है। वाणिज्य दूतावास ने बयान में कहा, भारतीय छात्र चंद्रशेखर पोले की दुखद मौत पर भारतीय वाणिज्य दूतावास, ह्यूस्टन शोक व्यक्त करता है।

सरकारी समर्थन और परिवार की प्रतिक्रिया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और अन्य राजनेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार को सभी प्रकार का समर्थन देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उनका शव जल्दी भारत लाने की प्रक्रिया में हर संभव सहायता करेगी।

 

रिपोर्टों के अनुसार, डलास काउंटी मेडिकल एग्जामिनर का कार्यालय अभी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी नहीं कर पाया है, जो शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जरूरी है। BRS विधायक सुधीर रेड्डी और पूर्व मंत्री टी. हरीश राव शनिवार को छात्र के हैदराबाद स्थित घर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की।हरीश राव ने सोशल मीडिया पर लिखा, माता-पिता जिस दर्द से गुजर रहे हैं, यह देखना बेहद दुखद है। वो जिस बेटे को लेकर बड़े सपने देख रहे थे, आज उसे खो चुके हैं। BRS की ओर से हम राज्य सरकार से आग्रह करते हैं कि जल्द से जल्द चंद्रशेखर के पार्थिव शरीर को उनके घर लाने की पहल की जाए।

 

Exit mobile version