US: 43 दिन बाद खत्म हुआ अमेरिका का ऐतिहासिक शटडाउन, ट्रंप ने विधेयक पर किए हस्ताक्षर

अमेरिकी इतिहास में सबसे लंबे समय तक चला सरकारी शटडाउन आखिरकार बुधवार को समाप्त हो गया। अमेरिकी कांग्रेस द्वारा पारित विधेयक पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हस्ताक्षर कर दिए, जिसके साथ ही 43 दिनों से जारी शटडाउन का अंत हो गया।

इस समझौते के तहत बीते दिनों में नौकरी से निकाले गए संघीय कर्मचारियों को पुनः बहाल किया जाएगा। शटडाउन के चलते हजारों सरकारी सेवाएं प्रभावित थीं और लाखों कर्मचारियों को वेतन के बिना काम करना पड़ रहा था।

प्रतिनिधि सदन में रिपब्लिकन पार्टी की जीत

प्रतिनिधि सदन में सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी ने 222-209 के मतों से यह विधेयक पारित कराया। इससे पहले सीनेट ने भी इसे मंजूरी दे दी थी। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस विधेयक को “अमेरिका के लिए बड़ी जीत” बताया।

 असहमति की जड़: स्वास्थ्य कवरेज पर टैक्स क्रेडिट

शटडाउन का मुख्य कारण किफायती देखभाल कानून (Affordable Care Act) के तहत मिलने वाले स्वास्थ्य कवरेज टैक्स क्रेडिट को लेकर असहमति थी।
डेमोक्रेटिक पार्टी इन टैक्स क्रेडिट्स को बढ़ाने की मांग कर रही थी, क्योंकि यह इस साल के अंत तक समाप्त हो रहे हैं। डेमोक्रेट्स का कहना था कि अगर क्रेडिट नहीं बढ़ाए गए, तो आम नागरिकों को मिलने वाला स्वास्थ्य कवरेज महंगा हो जाएगा।

लेकिन रिपब्लिकन पार्टी इस पर राज़ी नहीं हुई और अंततः डेमोक्रेट्स को समझौते के लिए झुकना पड़ा।

क्या था शटडाउन का असर

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस विधेयक से “देश की अर्थव्यवस्था और सरकारी स्थिरता को मजबूती मिलेगी” और यह अमेरिकी जनता के हित में है।

Exit mobile version