पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच खुली जंग, काबुल-कंधार पर एयरस्ट्राइक, हालात गंभीर

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव अब खुली जंग में बदल चुका है। तालिबान के हमलों के बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन ‘गजब-लिल-हक’ शुरू किया और अफगानिस्तान के काबुल और कंधार जैसे बड़े शहरों पर हवाई हमले किए।

पाकिस्तान का दावा – 133 से ज्यादा तालिबान लड़ाके मारे गए

पाकिस्तान का कहना है कि इस ऑपरेशन में 133 तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए हैं। इसके अलावा 27 तालिबान ठिकानों को तबाह किया गया है और 9 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है।

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई

हवाई हमलों के कुछ ही घंटों बाद अफगान सैनिकों ने सीमा पर पाकिस्तान की चौकियों पर हमला कर दिया। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उसने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और दो सैन्य बेस व 19 चौकियों पर कब्जा किया।

पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने का दावा

अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान सेना ने पाकिस्तान का एक लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दोनों देशों के बड़े नेताओं की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा – अब धैर्य की सीमा खत्म हो चुकी है, यह खुली जंग है।प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान की सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।अफगान तालिबान सरकार ने कहा कि वे अपने देश की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।

संयुक्त राष्ट्र की अपील

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से अपील की है कि वे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और कूटनीति के जरिए विवाद सुलझाएं।

अब तक का हाल

दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं सीमा पर लगातार गोलीबारी और हवाई हमले जारी सैकड़ों लोगों के मारे जाने का दावा हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं

Exit mobile version