PHILIPPINES में FUNG-WONG STORM का कहर, 4लोगों की मौत, 14 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित,1,000 से ज्यादा घरों को हुआ नुकसान 132 से अधिक गांव हुए जलमग्न

फिलीपींस अब एक बार फिर एक भयंकर प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। सुपर टाइफून फंग-वोंग ने देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से से गुजरते हुए भारी तबाही मचाई है। तेज हवाओं और लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ आई, जिससे कम से कम 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई और लगभग 14 लाख लोग बेघर हुए हैं।मौसम विभाग के अनुसार, यह तूफान 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तट से टकराया, जबकि इसके आसपास की हवाओं की गति 230 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँच गई। तूफान का प्रभाव 1,600 किलोमीटर के दायरे में फैल गया, जिससे लाखों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए।

तटीय और पर्वतीय क्षेत्रों में भारी नुकसान

बताया जा रहा है कि पूर्वी कैटानडुआनेस प्रांत में एक व्यक्ति डूबने से और सामर प्रांत में एक महिला के घर ढहने से मौत हुई। वहीं, नुएवा विजकाया के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन के कारण दो बच्चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता समेत एक अन्य बच्चा घायल हुआ।इसके अलावा, लगभग 1,000 घरों को नुकसान पहुँचा और 132 से अधिक गांव जलमग्न हो गए। कई लोग अचानक बढ़ते पानी के कारण अपने घरों की छतों पर फंसे हुए थे।

सदी के सबसे भीषण तूफान की चेतावनी

फिलीपींस सरकार ने इस तूफान को दशक का सबसे शक्तिशाली और खतरनाक बताया है। इससे पहले, कुछ ही दिनों पहले आए एक और तूफान में 200 से ज्यादा लोग मारे गए थे और तबाही के निशान अभी भी कई इलाकों में देखे जा सकते हैं।हालात की गंभीरता को देखते हुए, सरकार ने आपातकालीन कदम उठाते हुए तटीय और जोखिम वाले इलाकों से लोगों की निकासी शुरू कर दी है।

इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना को भी तैनात किया गया है। फिलहाल, हजारों लोग प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं और राहत कार्य जारी है।मौसम विभाग का कहना है कि तूफान अब उत्तर-पश्चिम दिशा में ताइवान की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके प्रभाव से फिलीपींस में स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

लोगों से अपील

सरकार ने आम नागरिकों से सतर्क रहने और सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने लोगों से कहा है कि खतरे वाले इलाकों में जाने से बचें और आपातकालीन सेवाओं से सहयोग करें।देशभर में इस समय राहत एवं बचाव कार्य जोर-शोर से जारी हैं।

 

Exit mobile version