BREAKING

4 days ago
World News

APEC SUMMIT में ट्रंप का मोदी महिमा मंडन, तारीफ में कहा सख्त मगर सुंदर नेता, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का दिया संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को लेकर जिनके सुर आजकल बदले हुए से नजर आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप तो कल तक भारत पर टैरिफ का बोझ थोप रहे थे, तो वहीं अब वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिमाग के आजकल क्या चलता है और वे क्या सोच रखते हैं इसका पता लगा पाना आजकल मुश्किल है। उनकी नीतियों की तरह उनके बयानों का भी कोई पता नहीं होता कि वे कब क्या बोल देंगे। हाल ही में वे दक्षिण कोरिया एपेक समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे, तो मंच पर खड़े होकर भारतीय प्रधानमंत्री की तारीफों के पुल बांध दिए।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खूबसूरत लेकिन बहुत ही सख्त आदमी कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें समझाना मुश्किल होता है और वे कभी भी झुकते नहीं हैं।

उन्होंने PM मोदी को लेकर बहुत सी बातें कहीं जिसमें एक बात ये भी थी कि वे बहुत ही टफ इंसान हैं। डोनाल्ड ट्रंप का अंदाज जरा बदला हुआ नजर आ रहा है और वे ये भी दावा कर रहे हैं कि भारत और अमेरिका के बीच डील होने जा रही है। कुछ दिन पहले उन्होंने ये भी दावा किया था कि भारत उनके कहने पर रूस से तेल खरीदना कम करने वाला है।PM मोदी की तारीफ के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप ने अपना पुराना सीजफायर वाला राग भी दोहराया.। उन्होंने कहा- ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी अच्छे इंसान हैं, लेकिन जब मुझे पता चला कि दोनों देशों के बीच सात विमान गिराए गए हैं, तो मैंने दोनों को फोन किया। मोदी को कहा – युद्ध चल रहा है, ट्रेड डील नहीं होगी। हम आपसे ट्रेड डील नहीं कर सकते, क्योंकि आप पाकिस्तान से युद्ध शुरू कर रहे हैं. फिर मैंने पाकिस्तान को फोन किया और कहा कि आप भारत से लड़ रहे हैं, इसलिए आपके साथ भी ट्रेड डील नहीं होगी।दोनों ने कहा -नहीं, हमें लड़ने दीजिए.’ ट्रंप शेखी बघारते हुए कहते हैं कि उनकी बातों के बाद दो दिन में तनाव रुक गया और उन्होंने जो काम किया, वो प्रेसिडेंट बाइडन कभी नहीं कर सकते थे।

ट्रंप ने PM मोदी के प्रति अपने अत्यंत सम्मान और प्रेम का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका अब भारत के साथ एक व्यापार समझौता करने की योजना बना रहा है। अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के लिए अब तक बातचीत के 5 राउंड हो चुके हैं। अमेरिका चाहता है कि भारत अमेरिकी अनाज और डेयरी प्रोडक्ट्स के लिए भारतीय बाजार खोले। लेकिन भारत अपने छोटे किसानों की आजीविका की रक्षा करने के लिए इस मांग का विरोध कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds