BREAKING

UkraineWorld News

इजरायल कर रहा हमास में जनसंहार घरों को छोड़कर भाग रहे हैं फिलिस्तीनी

इजरायल और हमास  के युद्ध के दौरान हमास का मुख्यालय गाजा बुरी तरह से तबाह हो चुका है।  गाजा से भूखमरी और कुपोषण की खबरें लगातार सुनने को मिल रही हैं लेकिन अब UN की एक रिपोर्ट ने तहलका मचा दिया है. यूनाइटेड नेशन्स की एक जांच कमेटी ने फिलिस्तीनी हमले को लेकर बड़ा खुलासा किया है । UN का कहना है कि अक्तूबर में हमास से लड़ाई शुरू होने के बाद इंटरनेशनल कानून तोड़ते हुए इजरायल ने जनसंहार किया। रिपोर्ट में इजरायली आर्मी  की कार्रवाई को इसी तरह से देखा गया। जिस पर इजरायल ने जवाब दिया है की वे केवल सैन्य एक्शन ले रहे हैं, वो भी हमास के ठिकानों को टारगेट करते हुए कर रहे हैं। गाजा पट्टी में लड़ाई शुरू होने के बाद से ही इसपर बात हो रही है कि इजरायल युद्ध की आड़ में जनसंहार कर रहा है। UN पहले भी ऐसे आरोप लगा चुका। हालांकि ज्यादातर बड़े देश इस इस बारे में कुछ बोलने से बचते नज़र आ रहे हैं ।

इजरायल की सेना ने गाजा सिटी में हमले तेज कर दिए हैं, जिसकी वजह से हजारों फिलिस्तीनी घर छोड़कर भाग रहे हैं। अब तक 65,000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। गाजा की 90% आबादी बेघर है।बता दे की इजरायल की सेना ने गाजा सिटी में अपनी सैन्य कार्रवाई को और तेज कर दिया है। सैनिक और टैंक शहर में अंदर तक घुस गए हैं, जिसके चलते हजारों फिलिस्तीनी अपने घर छोड़कर भागने को मजबूर हैं। इजरायल की एयरफोर्स और तोपों ने पिछले कुछ दिनों में शहर पर 150 से ज्यादा हमले किए हैं, जिससे कई ऊंची इमारतें ढह गईं और आसपास के घनी आबादी वाले टेंट कैंपों में भारी नुकसान हुआ है। इजरायल का दावा है कि इन इमारतों का इस्तेमाल हमास सैनिकों की निगरानी के लिए कर रहा था।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजरायल-हमास जंग में अब तक 65,062 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 1,65,697 लोग घायल हुए हैं।  20 से ज्यादा सहायता संगठनों, ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इजरायल की सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है। इन संगठनों ने कहा, ‘गाजा में जो हो रहा है, वह मानवीय संकट है।

इजरायली सेना ने गाजा सिटी से दक्षिण की ओर जाने की खातिर 2 दिन के लिए एक नया रास्ता खोला है, ताकि लोग सुरक्षित निकल सकें। लेकिन उत्तरी गाजा में मुख्य नेटवर्क लाइनों पर हमलों के कारण बुधवार सुबह से इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप्प हैं। इससे लोग न तो मदद के लिए फोन कर पा रहे हैं, न ही निकासी की योजना बना पा रहे हैं। फिलिस्तीनी टेलीकम्युनिकेशन नियामक प्राधिकरण ने बताया कि इस वजह से गाजा सिटी के लोगों का बाहरी दुनिया से संपर्क टूट गया है। इजरायली सेना ने कहा कि वह इस घटना की जांच कर रही है और उसका निशाना संचार नेटवर्क नहीं है।

हमास के वरिष्ठ नेता गाजी हमद ने बुधवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से बयान दिया। उन्होंने अमेरिका पर पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि वह शांति वार्ता में निष्पक्ष मध्यस्थ नहीं है। हमद ने बताया कि कतर में हमास की वार्ता टीम पर हाल ही में हुए इजरायली हमले में 5 हमास सदस्य और एक स्थानीय सुरक्षा अधिकारी मारे गए थे। कतर के विदेश मंत्रालय ने भी इजरायल की कार्रवाई की कड़ी निंदा की और इसे ‘फिलिस्तीनियों के खिलाफ नरसंहार युद्ध का विस्तार’ बताया।युद्ध अब गाजा सिटी के पूर्ण कब्जे की दिशा में बढ़ रहा है, इज़राइल का कहना है कि हमास को पूरी तरह नष्ट करना लक्ष्य है, जबकि फ़लस्तीनी पक्ष विस्थापन और तबाही से जूझ रहा है। इन हालातों में UN की रिपोर्ट बेहद डरा देने वाली है द्वित्य विश्व युद्ध में नाजी शासन पर जनसंहार का आरोप लगा था, जिसमें लाखों यहूदियों को पूरी प्लानिंग के साथ मारा गया था । जो की अब तक इतिहास के सबसे खौफनाक और कलंकित पन्ना  माना जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds