DUBAI AIR SHOW में तेजस फाइटर जेट प्लेन हुआ क्रैश,डेमो फ्लाइट के दौरान हुआ हादसा,भारतीय वायुसेना ने की पायलट की मौत की पुष्टि

दुबई एयर शो 2025 के अंतिम दिन एक बड़ा हादसा हो गय। भारतीय वायुसेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस (LCA Tejas) डेमो फ्लाइट के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट में उस समय हुआ जब तेजस हजारों दर्शकों के सामने हवाई करतब दिखा रहा था। भारतीय समय के अनुसार यह घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 3:40 बजे हुई।विमान के गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई और एयरपोर्ट के ऊपर काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया। हादसा इतना अचानक था कि दर्शकों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

 

पायलट की मौत

भारतीय वायुसेना ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि दुर्घटना में तेजस के पायलट को गंभीर चोटें आईं और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह 2001 में तेजस की प्रथम उड़ान के बाद पहली बार है जब किसी दुर्घटना में तेजस के पायलट की जान गई है।वायुसेना ने कहा है कि वह इस दुखद समय में पायलट के परिवार के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

हादसे का वीडियो सामने आया

इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रह है जिसमें तेजस पहले सामान्य तरीके से उड़ान भरता दिखता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में उसकी ऊँचाई तेजी से गिरती है और वह जमीन से टकरा जाता है। टक्कर के तुरंत बाद आग का बड़ा गोला उठता नजर आता है।

UAE रक्षा मंत्रालय का बयान

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बताया किदुबई एयर शो के आज के फ्लाइंग डिस्प्ले के दौरान भारत का तेजस लड़ाकू विमान क्रैश हो गया, जिसमें पायलट की मौत हो गई। इमरजेंसी और फायरफाइटिंग टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।हादसे के बाद एयर शो को तुरंत रोक दिया गया और भीड़ को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में बच्चे भी मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षा घेरे में लिया गया।

कोर्ट ऑफ इनक्वायरी गठित

भारतीय वायुसेना ने कहा है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इनक्वायरी गठित की जा रही है।कोर्ट ऑफ इनक्वायरी तीनों सेनाओं में होने वाली किसी भी गंभीर दुर्घटना, ऑपरेशन में चूक, या मौत जैसे मामलों की जांच करने वाली औपचारिक समिति होती है। यह केवल कारणों की जांच करती है, जबकि दोष साबित होने पर आगे की कार्रवाई अलग प्रक्रिया से होती है।

तेजस के इतिहास में पहली बार पायलट की मौत

तेजस भारत का पहला स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान (LCA) है, जिसे एचएएल (HAL) ने विकसित किया है।2001 में इसकी पहली उड़ान भरी थी।मार्च 2024 में तेजस का पहला क्रैश हुआ था (राजस्थान के पोकरण में), लेकिन उस समय पायलट सुरक्षित इजेक्ट हो गया था।दुबई एयर शो का यह हादसा तेजस के लिए सबसे गंभीर दुर्घटना दर्ज हुई है।इस बार भी पाँच दिवसीय शो में दुनिया भर से लाखों लोग पहुंचे थे। यह लगातार तीसरी बार था जब तेजस इस एयर शो का हिस्सा बना था।

 

Exit mobile version