भारतीय तटरक्षक बल ने की बड़ी कार्रवाई, अवैध मछली पकड़ने के आरोप में बांग्लादेश की तीन नौकाएं की जब्त, 79 लोगों को किया गिरफ्तार

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक बड़े अभियान के चलते 3 बांग्लादेशी नौकाओं को जब्त किया है।यें तीन नौकाएं बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नौकाएं थी।इन्हे अवैध मछली पकड़ने के आरोप में तटरक्षक बल द्वारा रोका गया था। इन नौकाओं पर सवार कुल 79 लोग थे जिन्हे तटरक्षक बल ने गिरफ्तार कर पश्चिम बंगाल के फ्रेजरगंज लेकर गए हैं  जहां आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें मरीन पुलिस को सौंपा गया।ICG के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नियमित समुद्री निगरानी के दौरान की गई।

भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास बांग्लादेशी मछली पकड़ने वाली नौकाओं को अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया। अधिकारियों के अनुसार, नौकाओं का यह संचालन भारतीय समुद्री क्षेत्र (विदेशी जहाजों द्वारा मछली पकड़ने का विनियमन) अधिनियम, 1981 का उल्लंघन है।तटरक्षक बल की प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि इन नौकाओं के किसी भी चालक दल के पास भारत के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए वैध परमिट नहीं था। नावों की तलाशी के दौरान मछली पकड़ने के उपकरण और ताज़ी पकड़ी गई मछलियों से यह पुष्टि हुई कि इन नौकाओं ने अवैध रूप से मछली पकड़ने का काम किया है।जांच के बाद तीनों बांग्लादेशी नौकाओं को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार सभी मछुआरों को फ्रेजरगंज ले जाकर मरीन पुलिस को सौंपा गया है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में ऐसे उल्लंघन रोकने के लिए निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी।

यह कार्रवाई भारत के समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा और संरक्षण के प्रयासों का हिस्सा है। भारतीय तटरक्षक बल नियमित रूप से बंगाल की खाड़ी और अन्य समुद्री सीमाओं की निगरानी करता है ताकि अवैध मछली पकड़ने, तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को रोका जा सके।भारतीय तटरक्षक बल की यह कार्रवाई समुद्री सुरक्षा और संसाधनों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध मछली पकड़ने की घटनाओं को रोकने के लिए सतत निगरानी और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Exit mobile version