BREAKING

IndiaUncategorized @hi

ठाकुर हूं मैं’ वाले वीडियो पर बैंककर्मी की सफाई; कहा- सहकर्मी के पति से था विवाद, अपनी जाति पर है गर्व

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक प्राइवेट बैंक की महिला कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला खुद को “ठाकुर हूं मैं” बताते हुए गुस्से में किसी व्यक्ति से बहस करती नजर आ रही है। वीडियो के सामने आने के बाद मामला काफी चर्चा में आ गया है।बताया जा रहा है कि यह घटना कानपुर के पनकी इलाके में स्थित एक निजी बैंक की है। वायरल वीडियो में महिला कर्मचारी किसी व्यक्ति पर नाराज होती दिख रही हैं और कथित तौर पर लैपटॉप फेंकने की कोशिश भी करती नजर आती हैं। उनके साथी कर्मचारी उन्हें शांत कराने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वह उनकी बात अनसुनी कर देती हैं।

बैंक कर्मी ने दी सफाई

इस पूरे मामले पर अब बैंक कर्मचारी आस्था सिंह का दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी सफाई दी है। आस्था का कहना है कि यह विवाद किसी बैंक ग्राहक से नहीं, बल्कि उनकी एक सहकर्मी के पति से हुआ था। उन्होंने बताया कि यह वीडियो 6 जनवरी का है, जिसे अब गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है।

आस्था सिंह ने कहा कि उस समय उनके साथ निजी विवाद हो गया था, जिसके चलते उन्होंने गुस्से में कुछ बातें कह दीं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका बयान किसी को ठेस पहुंचाने के इरादे से नहीं था।

 

मुझे अपनी जाति पर गर्व है”

अपने “ठाकुर हूं मैं” वाले बयान पर सफाई देते हुए आस्था ने कहा कि उन्होंने यह बात अपने आत्मसम्मान में कही थी। उन्होंने कहा, “मुझे अपनी जाति पर गर्व है और मैंने यह बात किसी को धमकाने या अपमानित करने के लिए नहीं कही थी।”

बैंक ने झाड़ा पल्ला

इस मामले पर बैंक प्रबंधन का कहना है कि यह किसी ग्राहक से जुड़ी घटना नहीं है और बैंक के अंदर ऐसी कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। बैंक ने इसे कर्मचारियों के बीच का निजी मामला बताया है।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग महिला के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ इसे निजी विवाद बताकर संयम बरतने की अपील कर रहे हैं।

फिलहाल मामला चर्चा में बना हुआ है और लोग पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds