कभी हार न मानने वाले JOHN CENA ने आखरी मुकाबले में किया टैप आउट, 20 सालों में पहली बार किया टैप आउट, खत्म हुआ एक ऐतिहासिक दौर

WWE के दिग्गज सुपरस्टार और 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना ने अपने ऐतिहासिक करियर का अंत हार के साथ किया। Saturday Night’s Main Event में खेले गए अपने आखिरी WWE मुकाबले में सीना को ‘रिंग जनरल’ गुंथर के खिलाफ टैप आउट करना पड़ा। यह लगभग 20 सालों में पहली बार था जब जॉन सीना ने किसी मुकाबले में हार मानते हुए टैप आउट किया।मैच के दौरान एरीना में मौजूद फैंस इस नज़ारे से स्तब्ध रह गए। सीना की हार ने माहौल को भावुक बना दिया और दर्शकों की आंखें नम हो गईं।

मुकाबले का पूरा रोमांच

मैच की शुरुआत से ही गुंथर का पलड़ा भारी रहा। हालांकि जॉन सीना ने अपने मशहूर मूव्स फाइव नकल शफल, AA (Attitude Adjustment) और STF से दमदार वापसी की।सीना ने कई बार पिन करने की कोशिश की, लेकिन हर बार गुंथर ने दो काउंट पर किक आउट कर दिया।मैच के अंतिम चरण में गुंथर ने स्लीपर होल्ड लगाकर सीना को पूरी तरह जकड़ लिया। अंततः सीना को टैप आउट करना पड़ा और इसी के साथ उनके WWE करियर का आखिरी मुकाबला समाप्त हो गया।

WWE लेजेंड्स की मौजूदगी

इस ऐतिहासिक रात को और भी खास बनाने के लिए कर्ट एंगल, मार्क हेनरी, रॉब वैन डैम, WWE हॉल ऑफ फेमर्स ट्रिश स्ट्रेटस और मिशेल मैककूल रिंगसाइड पर मौजूद थे।
वहीं द रॉक, केन और कई अन्य WWE दिग्गजों ने वीडियो संदेशों के ज़रिए सीना को शुभकामनाएं दीं।

भावुक विदाई

मैच खत्म होने के बाद पूरे एरीना ने खड़े होकर तालियों से जॉन सीना को विदाई दी। सीना ने रिंग में अपने रेसलिंग बूट्स छोड़कर संन्यास का ऐलान किया। कैमरे की ओर सैल्यूट करते हुए उन्होंने कहा इतने सालों तक आप सबकी सेवा करना मेरे लिए गर्व की बात रही। धन्यवाद।इसके बाद सीना भावुक माहौल में बैकस्टेज चले गए।

जॉन सीना का शानदार करियर

जॉन सीना ने WWE में 2002 डेब्यू किया था,जोकि स्मैकडाउन कर्ट एंगल के खिलाफ था। जॉन सीना ने अपने करियर के 23 साल WWE खेल जगत दिए।जिसमें जॉन सीना 17 बार वर्ल्ड चैंपियन बने।जॉन सीना ने अपने करियर में कुल 2,259 WWE मुकाबले खेले।

tapped out

जॉन सीना 13 बार WWE वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन,3 बार वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियन व 4 बार यूएस चैंपियन और 5 बार टैग टीम चैंपियन बने।जॉन सीना सिर्फ एक रेसलर नहीं, बल्कि WWE के इतिहास का एक युग रहे हैं। उनकी विदाई के साथ ही प्रोफेशनल रेसलिंग का एक सुनहरा अध्याय समाप्त हो गया।

 

Exit mobile version