ASIA CUP RISING STARS 2025 में इंडिया ए को पाकिस्तान ए ने 8 विकेट से हराया, ओमान के खिलाफ अब करो या मरो मैच खेलेगी इंडिया ए

दोहा (कतर) में खेले जा रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के मुकाबले में इंडिया ए को पाकिस्तान ए के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ए ने यह मैच 8 विकेट से जीतकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, इंडिया ए को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है।माज सदाकत के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन और शाहिद अजीज की कसी हुई गेंदबाजी ने मैच की पूरी दिशा बदल दी।टॉस जीतकर पाकिस्तान ए ने पहले गेंदबाजी चुनी। निर्णय उनके पक्ष में गया, क्योंकि इंडिया ए की बल्लेबाजी शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन बीच ओवरों में टीम पूरी तरह बिखर गई।वैभव सूर्यवंशी ने 45 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही टीम का पतन शुरू हो गया। अगले 13 रनों के भीतर 3 विकेट गिर गए।और अंत में भारतीय टीम फिर सिर्फ 136 पर ऑलआउट हो गई।

इस दौरान बल्लेबाज आशुतोष शर्मा गलत अंपायरिंग का शिकार हुए, लेकिन टूर्नामेंट में DRS लागू न होने की वजह से वे रिव्यू नहीं ले सके।सबसे खास बात पाकिस्तान ए के गेंदबाजों ने एक भी अतिरिक्त रन नहीं दिया, जो उनकी अनुशासित गेंदबाजी का सबूत है।

पाकिस्तान टीम  की बल्लेबाजी

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ए ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।मैच के हीरो रहे माज सदाकत, जिन्होंने बल्ले से ऐसी आतिशी पारी खेली कि भारत ए के गेंदबाजों की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। माज सदाकत ने सिर्फ 31 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। मैच के दौरान उन्हे 2 बार जीवनदान मिला।एक कैच ड्रॉप और एक नए कैच नियम की वजह से बचाव हुआ।मैच को अंतिम रूप देने वाला छक्का मोहम्मद फैक ने लगाया और पाकिस्तान ए ने लक्ष्य 13.2 ओवर में ही हासिल कर लिया।इसी जीत के साथ पाकिस्तान ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।

अब भारतीय टीम को जीत के लिए 18 नवंबर के मुकाबले में ओमान को हराना होगा। यह मैच टीम इंडिया के लिए नॉकआउट जैसा मुकाबला होगा, क्योंकि हारने पर सेमीफाइनल की संभावनाएं खत्म हो सकती हैं। इस ग्रुप के मुकाबले में अब ओमान,इंडिया और UAE और पाकिस्तानी टीम है। अब भारतीय टीम के सामने अगली चुनौती ओमान के खिलाफ करो या मरो वाला मुकाबला होगा।

 

Exit mobile version