INDIA vs PAKISTAN U-19 ASIA CUP 2025: दुबई में आज टकराएगा जुनून, प्रतिष्ठा और इतिहास, आज कौन पड़ेगा भारी?

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि जुनून, इतिहास और प्रतिष्ठा की लड़ाई होती है। यही रोमांच अब अंडर-19 एशिया कप 2025 में देखने को मिलेगा, जब रविवार 14 दिसंबर को दोनों टीमें दुबई के ICC अकादमी ग्राउंड में आमने-सामने होंगी।यह मुकाबला ग्रुप-ए का निर्णायक मैच होगा, जिसमें जीत दर्ज करने वाली टीम सीधे पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी।

5 साल से भारत को जीत का इंतजार

अंडर-19 वनडे में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी जीत फरवरी 2020 के वर्ल्ड कप में दर्ज की थी। उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराया था।इसके बाद 2021, 2023 और 2024 में दोनों टीमों के बीच खेले गए तीनों मुकाबलों में पाकिस्तान को जीत मिली है, और ये सभी मैच एशिया कप में ही खेले गए थे।अब टीम इंडिया के पास दुबई में इस खराब रिकॉर्ड को तोड़ने का सुनहरा मौका है।

वैभव सूर्यवंशी-14 साल का तूफान बना भारत की सबसे बड़ी ताकत

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत UAE के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ की।पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 433 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।इस मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी जिसने 171 रन मात्र 95 गेंदों पर बनाए और 14 छक्के और 9 चौके लगाए।गेंदबाजी में भी भारत ने दबदबा दिखाया और UAE को सिर्फ 199 रन पर रोककर मुकाबला 234 रनों से जीत लिया।

पाकिस्तान की टीम भी फॉर्म में

पाकिस्तान की टीम भी जबरदस्त लय में है।अपने पहले मैच में पाकिस्तान ने मलेशिया को 297 रनों के बड़े अंतर से मात दी।पाकिस्तान की ओर से समीर मिन्हास ने 177 रन और अहमद हुसैन ने 132 रन बनाए।गेंदबाजी में अली रजा और मोहम्मद सैय्याम ने 3-3 झटके।पाकिस्तान ने मलेशिया को महज 48 रन पर समेट दिया, जिससे उसका रन रेट भारत से बेहतर है।बेहतर रन रेट के कारण फिलहाल पाकिस्तान टॉप पर है, लेकिन रविवार यानि कि आज का मैच सब बदल देगा।

दुबई में होने वाला यह मुकाबला सिर्फ ग्रुप टॉप करने की लड़ाई नहीं, बल्कि इतिहास बदलने, दबदबा दिखाने और भविष्य के सितारों की परीक्षा भी है।

 

 

Exit mobile version