IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में India के लिए करो या मरो मुकाबला शुरू, शुभमन गिल हुए बाहर, पंत की कप्तानी में भारत का बड़ा इम्तिहान

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैभारत के नियमित टेस्ट कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट के कारण यह मैच नहीं खेल रहे। कोलकाता टेस्ट के दौरान उन्हें गर्दन में खिंचाव आया था, जिसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें गुवाहाटी टेस्ट के लिए फिट नहीं पाया और बाहर कर दिया।उनकी जगह ऋषभ पंत पहली बार पूरे पांच दिन का टेस्ट मैच बतौर कप्तान खेल रहे हैं।

पंत ने इस मैच के लिए दो बड़े बदलाव किए हैं।शुभमन गिल की जगह नीतीश रेड्डी टीम में शामिल हुए हैं और अक्षर पटेल की जगह साईं सुदर्शन को मौका मिला है।पंत ने टॉस के समय कहा कि टीम का पूरा फोकस सीरीज को बराबरी पर लाने पर है। उन्होंने माना कि गिल का न खेलना टीम के लिए बड़ी कमी है, लेकिन युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का अच्छा मौका मिलेगा।साउथ अफ्रीका ने भी टीम ने एक बदलाव किया है।दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।कॉर्बिन बॉश की जगह सेनुरन मुथुसामी की वापसी हुई है।बावुमा ने कहा कि यह बिल्कुल नई पिच है और उनकी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी।

बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम पहली बार टेस्ट मैच होस्ट कर रहा है। प्री-मैच सेरेमनी के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने स्टेडियम के विशेष पोर्ट्रेट पर हस्ताक्षर किए।अंदाजा लगाया जा रहा है कि असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा भी मैच देखने पहुंच सकते हैं।भारत घरेलू मैदान पर बेहद मजबूत माना जाता है, लेकिन पिछले 13 महीनों में टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट चुनौतियों से भरा रहा है।पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।अब साउथ अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है और भारत पर लगातार दूसरी क्लीन स्वीप की तलवार लटक रही है।साउथ अफ्रीका को भारत में आखिरी बार टेस्ट सीरीज जीत 25 साल पहले मिली थी।

 

Exit mobile version