भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने अंडर-19 एशिया कप 2025 में अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 90 रन से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इस शानदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ने ग्रुप-ए में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है औरसेमीफाइनल में उसकी जगह लगभग पक्की हो गई है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने 46.1 ओवर में 240 रन बनाए।आरोन जॉर्ज ने 88 गेंदों पर 85 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।कनिष्क चौहान ने उपयोगी 46 रन बनाए और अंत के ओवरों में तेजी से रन जोड़कर भारत को 240 के पार पहुंचाया। भारत के ऑलराउंडर कनिष्क चौहान को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए Player of the Match चुना गया। उन्होंने बल्लेबाजी में 46 रन बनाए और गेंदबाजी में 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

241 रन के लक्ष्य के सामने ढेर हुआ पाकिस्तान
बारिश से प्रभावित इस मुकाबले को 49-49 ओवर का कर दिया गया था।भारत द्वारा दिए गए 241 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 41.2 ओवर में मात्र 150 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से हुजैफा अहसान ने सबसे ज्यादा 70 रन (83 गेंद) की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिला।
भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
भारत की जीत में गेंदबाजों की भूमिका बेहद अहम रही।दीपेश देवेंद्रन ने 7 ओवर, 16 रन, 3 विकेट और कनिष्क चौहान ने 10 ओवर, 33 रन, 3 विकेट लिए।किशन सिंह ने 2 विकेट व वैभव सूर्यवंशी और खिलन पटेल ने भी 1-1 विकेट झटके।शुरुआत में ही पाकिस्तान के चार विकेट 30 रन के अंदर गिर गए, जिससे वह मैच में वापसी नहीं कर पाई।
पाकिस्तान के गेंदबाजों का प्रयास
पाकिस्तानी टीम की ओर से मोहम्मद सैय्याम और अब्दुल सुभान ने 3-3 विकेट लिए।निकाब शफीक को 2 विकेट मिले। अली रजा और अहमद हुसैन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

पॉइंट टेबल में भारत टॉप पर
इस जीत के साथ भारत ग्रुप-ए में टॉप पर पहुंच गया है।भारत 2 मैच, 2 जीत, 4 अंक के साथ टाप पर है।पहले मुकाबले में भारत ने UAE को 234 रन से हराया था।टीम इंडिया अब अपना आखिरी लीग मैच 16 दिसंबर को मलेशिया के खिलाफ खेलेगी।
भारतीय अंडर-19 टीम ने अनुशासित गेंदबाजी, संतुलित बल्लेबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के दम पर पाकिस्तान को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। यह जीत न सिर्फ पॉइंट्स टेबल के लिहाज से अहम है, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाई देती है।








