BREAKING

4 days ago
Sports

CRICKET को मिला नया सुपरस्टार, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 95 गेंदों में 171 रन, 14 छक्कों से रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट को एक नई युवा सनसनी मिल चुकी है।महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 एशिया कप में ऐसा धमाका किया है, जिसने पूरी क्रिकेट दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।शुक्रवार को दुबई के ICC क्रिकेट अकादमी में खेले गए भारत बनाम UAE मुकाबले में वैभव ने 95 गेंदों पर 171 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 छक्के और 9 चौके लगाए और 180 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

वैभव ने महज 56 गेंदों में शतक पूरा किया। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने यूथ क्रिकेट का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 433 रन खड़ा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ढाका के नाम था, जिसने पिछले साल स्कॉटलैंड के खिलाफ 425 रन बनाए थे।भारत ने इस मुकाबले में UAE को 234 रन से करारी शिकस्त दी।434 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए UAE की टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन ही बना सकी।

14 सिक्स-यूथ वनडे में सबसे बड़ा रिकॉर्ड

इस पारी में लगाए गए 14 छक्के यूथ वनडे क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स हो सकते थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल (12 सिक्स, 2008) के नाम था।हालांकि, यह मुकाबला ICC के आधिकारिक यूथ वनडे रिकॉर्ड में शामिल नहीं किया गया, क्योंकि अंडर-19 एशिया कप में केवल दो टेस्ट खेलने वाले देशों के बीच खेले गए मैचों को ही यूथ वनडे का दर्जा मिलता है।UAE एक एसोसिएट टीम है, इसी कारण वैभव की यह पारी रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं होगी।

सीनियर क्रिकेट में भी वैभव का जलवा

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ अंडर-19 तक सीमित नहीं हैं।IPL में फिफ्टी लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी है।14 साल की उम्र में 3 टी-20 शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।भले ही यह पारी आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज न हो, लेकिन वैभव सूर्यवंशी का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे चमकते सितारों में शामिल हो चुका है।14 साल की उम्र में जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ उन्होंने यह पारी खेली है, वह आने वाले समय में भारत को एक असाधारण बल्लेबाज देने का संकेत है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Subscribe to Our Newsletter!

This will close in 0 seconds