ASIA CUP RISING STARS 2025:ओमान को 6 विकेट से हराकर भारत ए ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश, हर्ष दुबे बने मैन आफ द मैच

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ए टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओमान ए को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान शाहीन्स के बाद भारत ए,ग्रुप-बी से अंतिम-चार में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। यह मुकाबला भारत के लिए करो या मरो जैसा था, लेकिन टीम ने दबाव में बेहतरीन खेल दिखाया। दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंडिया ए के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुरुआत में यह फैसला कुछ लोगों को चौंकाने वाला लगा, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इसे पूरी तरह सही सिद्ध किया।पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ओमान टीम कभी भी बड़े स्कोर की स्थिति में नहीं दिखी। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाया रखा। ओमान की ओर से वसीम अली ने  54 रन नाबाद रन बनाए।

बाकी ओमान के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी के आगे संघर्ष करते रहे। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी में गुरजपनीत सिंह ने 2 विकेट,सुयश शर्मा ने भी 2 विकेट व हर्ष दुबे ने 1 विकेट और आर्यन बिष्ट ने 1 विकेट हासिल की।ओमान ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए।136 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआती स्थिति स्थिर रही। ओपनर्स ने अच्छी बेस बनाई और बीच के ओवरों में हर्ष दुबे ने जीत को आसान बना दिया।हर्ष दुबे ने44 गेंदो पर 7 चौके और 1 छक्का लगाकर नाबाद 53 रन बनाए।अंत में जितेश शर्मा ने विजयी चौंका लगाकर मैच समाप्त किया।बाकी अन्य भारतीय बल्लेबाजों ने भी छोटे लेकिन महत्वपूर्ण योगदान दिए।भारतीय टीम ने लक्ष्य को 17.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।हर्ष दुबे ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए उन्हे मैन आफ द मैच चुना गया। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन ने मैच का रुख मोड़ दिया।

इस जीत के साथ ही इंडिया ए ने ग्रुप-बी में दूसरे स्थान से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। अब टीम का मुकाबला अगले दौर में किसी मजबूत टीम से होने की संभावना है, लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारतीय टीम पूरी तरह तैयार दिख रही है।

 

Exit mobile version